1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता ने हाथ की नस काट की आत्महत्या की कोशिश, सांसद ने कही ये बात

सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता ने हाथ की नस काट की आत्महत्या की कोशिश, सांसद ने कही ये बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता ने हाथ की नस काट की आत्महत्या की कोशिश, सांसद ने कही ये बात

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर के बेटे पर गोलीकांड के बाद रविवार को एक और नया मोड़ आ गया। सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता ने आत्महत्या का प्रयास किया। सांसद की बहू अंकिता ने आत्महत्या की कोशिश उस वक्त की, जब ससुराल वालों ने उसको पहचानने से मना कर दिया। ससुराल वालों के पहचानने से मना करने के बाद अंकिता दुखी होकर अपने हाथ की नस काट ली। घटना के बाद आनन-फानन में उसे नजदीकी आस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को अंकिता अपने ससुराल सांसद के घर पहुंची। जहां उसने दो से तीन घंटे इंतजार किया। इसके बाद भी ससुराल वालों ने अपने अंकिता को पहचानने से मना कर दिया। ससुराल वालों ने कहा कि वह उसे नहीं जानते। इसके बाद अंकिता ने हिंदी समाचार चैनल ABP न्यूज को घटना के बारे में बताते हुए कहा कि “मैं वहां दो से तीन घंटे खड़ी रही। पर किसी ने भी मुझे पहचाना तक नहीं। मैंने उन्हें बताया कि मैं उनके बेटे की पत्नी और उनकी बहू हूं। लेकिन वह बोले- हम तुम्हें नहीं पहचानते। तुम हो कौन?”

[videopress J1AM46Aj]

 

इसके बाद अंकिता ने अपने हाथ की नस काट ली, आनन-फानन में उसे किसी तरह पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उसकी इलाज शुरु हुई, अब अंकिता की हालत स्थिर बाताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अंकिता को गंभीर चोट नहीं आई थी। आपको बता दें कि हाथ की नस काटने से पहले अंकिता ने वीडियो कहा था कि घर का किराया नहीं दिया, गैस सिलेंडर नहीं भरवाया, एक बार भी नहीं सोचा कि मैं क्या खाऊंगी। अगर तुम मेरे पास नहीं आओगे तो मुझे रहना भी नहीं हैं। मैं जा रही हूं। मैं जा रही हूं और तुम मुझे याद रखोगे और सोचोगे कि मुझसे ज्यादा चाहने वाला तुम्हें कोई और नहीं मिलेगा। मेरी मरने की वजह तुम हो और तुम्हारे घर वाले हैं, मैं जा रही हूं।

जबकि दूसरी तरफ सांसद कौशल किशोर की मानें तो उन्होने साफ किया कि “सभी आरोप बेबुनियाद हैं। ये कोशिशें मेरे परिवार की छवि खराब करने के मकसद से की गई हैं। आयुष के खिलाफ वह लगातार बोल रही हैं। पर हमलोगों के खिलाफ जो बोल रही हैं, उससे हमारा क्या मतलब। उन लोगों ने अपनी मर्जी से शादी की है।“

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...