1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर से भर दी हवा, आंत फटने से हुई बच्चे की मौत

नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर से भर दी हवा, आंत फटने से हुई बच्चे की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर से भर दी हवा, आंत फटने से हुई बच्चे की मौत

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है,जिसे जानकर आप के भी होश उड़ जायेंगे। एक राइस मिल में काम करने गये नाबालिग के पेट में कुछ लोगो ने हवा भर दी। लोगो ने बच्चे के पेट में प्राइवेट पार्ट से कम्प्रेशर (वैक्यूम क्लीनर ) हवा भर दी। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते वक्त बच्चे ने अपने साथ हुई घटना और आरोपियों के नाम भी बताएं हैं। घटना के तीन दिन बाद परिजनों ने  थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आपको बता दें कि यह घटना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गुरुनानक राइस मिल का है। जहां एक क्लास 9वीं का बच्चा अपने पिता की जगह वहां काम करने गया था। बच्चे के पिता को कुछ दिनों पहले चोट लग गई थी, वो काम पर नहीं जा पा रहे थे। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया था। इसलिए उनके जगह बच्चा काम करने गया था।

आरोप है कि लंच के वक्त गांव के दो युवकों ने मजाक-मजाक में उसे पकड़ लिया। एक ने उसे पकड़कर वैक्यूम क्लिनर से उसके प्राइवेट पार्ट  में हवा भर दी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि हवा की वजह से बच्चे की आंत फंट गई। डॉक्टरों ने नाबालिग का इलाज करने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत में सुधार न आने पर नाबालिग को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गांव के ही थे, इसलिए पीड़ित पक्ष ने सुलह समझौते के बाद आरोपियों पर कार्रवाई के लिए हामी नहीं भरी। जबकि पुलिस अधिक्षक ने कहा कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि पीड़ित परिवार ने शनिवार देर रात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...