रिपोर्ट: सत्यम दुबे
मऊ: यूपी के मऊ सदर से विधायक/ माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ बुधवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। DM के आदेश के बाद बुधवार को असांरी द्वारा अवैध तरीके से हांसिल की गई तकरीबन 24 करोड़ की लागत की भूमि को भारी पुलिस बल के साथ कुर्क कर दिया गया।
आपको बाता दें कि दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद स्थित जमीन को मुख्तार अंसारी ने अपनी मां राबिया बेगम के नाम से साल 2015 में बैनामा करवाया था, बाद में उनके पुत्रों के नाम वसीयत में आ गया है। उसकी मां ने उस जमीन को मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम से वसीयत कर दिया।
मुख्तार अंसारी के नाम से दक्षिण टोला थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस जॉच के दौरान पता चला कि अपराध और बाहुबल से हांसिल की गई 8880 वर्ग मीटर की जमीन को जिसकी वर्तमान में कीमत लगभग 24 करोड़ है। उस जमीन में आराजी संख्या 869 सा में 20×12 मीटर धार्मिक स्थल मस्जिद का निर्माण हुआ है, जिसे प्रशासन ने जब्त नहीं किया है। आराजी संख्या 870, 871, 872, 873, 868 सा, की जब्तीकरण किया गया है।
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मुख्तार अंसारी द्वारा हाईवे पर एक जमीन क्रय किया गया था, जो उसके मां के नाम से था। बाद में वसीयत में उनके दोनों बेटे के नाम हो गए हैं। इसी थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी गैंगस्टर के मुलजिम है। उसी की विवेचना में प्रकाश में आया लगभग वर्तमान समय में 24 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है। उसी जमीन में एक मस्जिद का निर्माण है, उसे जिला प्रशासन ने छोड़ दिया है।