1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में होली के जश्न के बाद 9 लोगों ने गंवाई अपनी जान, एक गलती बन गया काल

UP में होली के जश्न के बाद 9 लोगों ने गंवाई अपनी जान, एक गलती बन गया काल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP में होली के जश्न के बाद 9 लोगों ने गंवाई अपनी जान, एक गलती बन गया काल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

देवरिया: होली के उमंग भरे त्योहार के बीच कई दुर्घटनाएं सामने आई, इन दुर्घटनाओं में से कुछ तो ऐसी थी कि जानकर आपका दिल दहल जायेगा। इन्ही में से एक घटना घटी यूपी के देवरिया जिले में, जहां होली बड़े धूमधाम से मनाने के बाद कई घरों में मातम परस गया। होली मनाने के बाद नहाने के लिए गये, अलग-अलग जिलों में 9 लोंगो की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक लोग रंग खेलते हुए मस्ती में नहा रहे थे, इली दौरान वह हादसे का शिकार हो गए।

आपको बता दें कि हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 9 लोगों में से 5 देवरिया जिले के तो वहीं दो फतेहपुर जिले के रहने वाले थे। जबकि दो की अयोध्या के सरयू नदी के लक्ष्मण घाट पर नहाने के दौरान मौत हो गई।

इन हादसों के बाद पुलिस जॉच में पता चला कि सभी लोग होली खेलने के बाद नदी में नहाने के लिए गए थे। लेकिन वह अपना होश खो बैठे और गहरे पानी में डूब गये। जिससे उनकी मौत हो गई।

होली खेलने के बाद सरयू नदी के लक्ष्मण घाट पर पांच लोग नहाने के लिए गए थे। नहाते वक्त पांचो लोग डूबने लगे। इनमें से तीन को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया है, लेकिन तीनों की हालत गंभीर है। जबकि दो की डूबने से मौत हो गई। मरने वाले लोगों की पहचान प्रियम गुप्ता और अमर सिंह के रुप में हुई।

वहीं देवरिया जिले के पुलिस प्रवक्ता अमित पांडे ने बताया कि कृष्णा (15),  कुश यादव (20), छोटी (23), गंडक नदी में नहाने गए थे जिनकी डूबने से इन लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 वर्षीय अनुराग की मौत सरयू नदी में डूबने से हुई जबकि 30 वर्षीय अनिल प्रसाद की एक तालाब में डूबने से मौत हो गई।

आपकोल बता दें कि फतेहपुर जिले में भी लोगो की डूबने से मौत हो गई है, इस दौरान हुसैनगंज थाना प्रभारी रणवीर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान आलोक गुप्ता (21) रितिक उमराव (18), अमित कुमार (18), राघव (20) के रुप में हुई है। सभी फतेहपुर जिले के रहने वाले थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...