1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 60 वर्षीय दरिंदा 7 साल की बच्ची से करता था गंदी हरकत, ऐसे हुआ खुलासा…

60 वर्षीय दरिंदा 7 साल की बच्ची से करता था गंदी हरकत, ऐसे हुआ खुलासा…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
60 वर्षीय दरिंदा 7 साल की बच्ची से करता था गंदी हरकत, ऐसे हुआ खुलासा…

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से चौंकाने वाला मामला संज्ञान में आया है । जिले के एक गांव का 60 वर्षीय बुजुर्ग सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गंदी हरकत करता था । यह सिलसिला कई महीनों से चल रहा था । बच्ची के पेट में दर्द होने पर मामला का खुलासा हुआ । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

मामला गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के सोहगौरा चौकी अंतर्गत एक गांव का है । जहां 60 वर्ष का शख्स सात साल की मासूम के साथ यौन उत्पीड़न करता था ।

बच्ची के परिजनों का कहना है कि उसके पेट में काफी दिनों से दर्द हो रहा था । उसकी स्थिति और बिगड़ने पर उसे डॅाक्टर के पास ले जाया गया । जहां खुलासा हुआ कि बच्ची को कोई उत्पीड़न कर रहा है । जिसके बाद बच्ची से पूछताछ की गई । जिस दौरान बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहना वाला 60 वर्षीय बुजुर्ग उसे टॅाफी के बहाने बुलाता था और उसके साथ गंदा काम करता था ।

परिजनों ने बताया कि मामले का खुलासा होने पर जब वो आरोपी के घर गए तो उसने उनके साथ बहस की । जिसके बाद बच्ची के माता-पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी कहीं छिप गया । हालांकि, पुलिस ने तलाशी कर उसे ढूंढ निकाला । पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया । बताया जा रहा है कि आरोपित थाईलैंड में रह रहा था , एक साल पहले ही वह गांव आया था ।

वहीं, मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बांसगांव जगतराम कन्नौजिया का कहना है कि शिकायतकर्ता व आरोपित दोनों आपस में पट्टीदार हैं। आरोपित को पुलिस हिरासत में लेकर जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...