1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 4 फेरों के बाद बाथरूम गई दुल्हन, कुछ देर बाद देखा तो कर गई कांड, दूल्हा रह गया दंग

4 फेरों के बाद बाथरूम गई दुल्हन, कुछ देर बाद देखा तो कर गई कांड, दूल्हा रह गया दंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
4 फेरों के बाद बाथरूम गई दुल्हन, कुछ देर बाद देखा तो कर गई कांड, दूल्हा रह गया दंग

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मेरठ: यूपी की मेरठ जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है,जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। सोशल साइट पर सर्च करने के बाद एक लड़के माता-पिता ने शादीतय कर ली। लेकिन उनको क्या पता था, कि उन्होने जिस लड़की से अपने बेटे की शादी तय की है, वह उनके साथ धोखा कर जायेगी। शादी के चौथे फेरे के दौरान दुल्हन ऐसा कांड कर गई कि हर किसी ने अपना माथा पकड़ लिया, आइये जानते हैं पूरी घटना…

यह सनसनीखेज मामला मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के भूड़बराल इलाके का है। जहां एक दुल्हन, परिजन और पंडित सब के सब फर्जी निकले। आपको बता दें कि शादी के फेरों के दौरान दुल्हन बाथरूम जाने का बोलकर गई थी। काफी इंतजार करने के बाद भी जब वह नहीं लौटी, तो परिजन देखने गये। इसीबीच मौका दिखकर कुछ देर बाद दुल्हन के नकली परिजन और शादी करा रहे पंडित भी गायब थे।

जैसे ही खबर इलाके में पहुंची हड़कंप मचा गया। लोग समझ गये कि यह लुटेरी गैंग है जो गहने और पैसे लूट कर रफूचक्कर हो गई। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर के रहने वाले देवेंद्र की शादी परतापुर इलाके की रहने वाली एक लड़की के साथ तय हुई थी। लेकिन दुल्हन पक्ष ने शादी से पहले दूल्हे के घरवालों से  एक लाख की डिमांड की थी। डील होने के बाद तारीख तय हो गई।

दूल्हा देवेंद्र की मानें तो रविवार के दिन परतापुर के भूड़बराल गांव के शिव मंदिर में शादी हो रही थी। सभी रिश्तेदार आ चुके थे। शादी की रस्में शुरू हुईं, पंडित ने मंत्र पढ़ना शरु कर दिया और तीने फेरे भी हो गए। इसीबीच चौथे फेरे से पहले लड़की के परिजनों ने तय की गई राशि और गहने मांग लिए।

उसने आगे बताया कि हमने भी उनको एक लाख रुपए और गहने दे दिए। इसके बाद दुल्हन बाथरूम जाने की बात कहकर टॉयलेट की तरफ चली गई। काफी देर होने के बाद वह नहीं लौटी। मेरी मौसी जब बाथरूम में गईं तो पता चला कि वहां पर कोई नहीं है। सभी लोगों ने वहां पर जाकर देखा तो पीछे से शादी कराने वाला पंडित और नकली दो तीन परिजन भी गायब हो गए।

आपको बता दें कि काफी खोजबीन के बाद भी जब दुल्हन वापस नहीं लौटी तो दूल्हे पक्ष ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ थाना परतापुर में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन फोटो और दूसरे सबूतों के बावजूद अब तक दुल्हन और उसके परिजनों का कोई पता नहीं चल सका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...