1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: सशक्त नारी, समृद्ध मध्यप्रदेश… आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त

MP News: सशक्त नारी, समृद्ध मध्यप्रदेश… आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त

...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: सशक्त नारी, समृद्ध मध्यप्रदेश… आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त

मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के अपने संकल्प “सशक्त नारी, समृद्ध मध्यप्रदेश” को आगे बढ़ाते हुए आज लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आज प्रदेशभर की बहनों के खातों में ₹1500 की राशि अंतरित की जाएगी।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना, उनके जीवन स्तर को बेहतर करना और परिवार के आर्थिक ढांचे में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

लाड़ली बहना योजना के माध्यम से अब तक लाखों महिलाएँ लाभान्वित हो चुकी हैं। नियमित किस्तों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...