1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त रिलीज, सीएम मोहन यादव ने राजनगर से किया DBT ट्रांसफर

MP News: लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त रिलीज, सीएम मोहन यादव ने राजनगर से किया DBT ट्रांसफर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजनगर से किया डीबीटी ट्रांसफर, ₹1857 करोड़ की राशि जारी...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त रिलीज, सीएम मोहन यादव ने राजनगर से किया DBT ट्रांसफर

मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त आज जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर जिले के राजनगर से एक कार्यक्रम के दौरान DBT के जरिए 1.26 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खातों में प्रति बहन ₹1500 की राशि ट्रांसफर की। कुल ₹1857 करोड़ सीधे महिलाओं के अकाउंट में भेजे गए।

इस योजना के तहत मई 2023 से हर महीने महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जो उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त: क्या मिला आपके खाते में ₹1500?

बहुत सी बहनों ने राशि प्राप्त होने की पुष्टि की है, लेकिन यदि आपको अभी तक मैसेज नहीं मिला है, तो आप घर बैठे आसानी से भुगतान की स्थिति चेक कर सकती हैं।

ऐसे करें चेक – आपके अकाउंट में ₹1500 आए या नहीं

लाड़ली बहना योजना की भुगतान स्थिति देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें: cmladlibahna.mp.gov.in

  2. होमपेज पर दिखाई दे रहे विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।

  3. अपना आवेदन क्रमांक दर्ज करें।

  4. कैप्चा भरकर “OTP भेजें” पर क्लिक करें।

  5. आपके मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें और “खोजें” पर क्लिक करें।

  6. स्क्रीन पर आपकी भुगतान स्थिति तुरंत दिखाई दे जाएगी।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना न सिर्फ आर्थिक सहायता है, बल्कि यह महिलाओं की सामाजिक और पारिवारिक भूमिका को मजबूत करने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। राजनगर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनों ने हिस्सा लिया और योजना की 31वीं किस्त जारी होने पर खुशी जताई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...