नई दिल्ली : आमिर खान की थ्री इडियट फिल्म तो आपने देखा ही होगी, जिसमें हिलता हुआ कार आपने देखा होगा। इस कार में एक लड़का और लड़की रंगरेलियां मना रहीं थी। कुछ ऐसा ही हाल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देखने को मिला। जहां शुक्रवार की शाम सुजाबाद चौकी के सामने लंबे समय से खड़ी एम्बुलेंस को समय- समय पर जब इलाके के लोगो ने हिलता देखता तो उन्हें एम्बुलेंस में किसी मरीज के होने का शक हुआ। लेकिन जब काफी समय बाद भी एम्बुलेंस वहां से नहीं गई तो अनहोनी की आशंका में हिलता एम्बुलेंस देख लोग उसके पास पहुंच गए। लोगों ने जब एम्बुलेंस में झांका तो उनके होश उड़ गए।

एम्बुलेंस को किया जब्त
स्थानीय लोगो ने एम्बुलेंस में 3 युवक और 1 युवती को आपत्तिजनक हालत में देखा। जिसके बाद लोगो ने इनकी जानकारी पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस में रंगरेलियां मना रहे युवक युवतियों को थाने ले आई। रामनगर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने बताया कि एम्बुलेंस में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक युवतियों को सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही एम्बुलेंस को भी सील कर दिया गया है।

मंडुवाडीह इलाके के निजी अस्पताल की है एम्बुलेंस
पुलिस के मुताबिक, एम्बुलेंस वाराणसी के मंडुवाडीह इलाके के निजी अस्पताल की है। जिसे लंका के एक व्यक्ति ने किराए पर ले रखा गया। इसी एम्बुलेंस से ये शख्स मरीजों को लाने ले जाने के लिए करता था।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एम्बुलेंस को सील करने के साथ ही घटना में शामिल युवक-युवतियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।