1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मिड-डे मील की गुणवत्ता और अव्यवस्था से नाराज महिला ने समूह छोड़ने का दिया आवेदन

मिड-डे मील की गुणवत्ता और अव्यवस्था से नाराज महिला ने समूह छोड़ने का दिया आवेदन

आवेदन में उमा रैकवार ने कहा कि वर्तमान में समूह का संचालन विधिवत तरीके से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजेश राजा और मुन्नू राजा समूह की बैंक प्रतिनिधि और रसोइया है। यह दोनों समूह की सदस्य नहीं है फिर भी वेतन ले रहे हैं।

By: Naredra 
Updated:
मिड-डे मील की गुणवत्ता और अव्यवस्था से नाराज महिला ने समूह छोड़ने का दिया आवेदन

पलेरा (टीकमगढ़): मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की जनपद पंचायत पलेरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैनिया के आने वाले ग्राम छिदारा से मध्याह्न भोजन वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहाँ मां दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य ने समूह के कामकाज और भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए अपना नाम हटाने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखा है।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम छिदारा की निवासी उमा रैकवार ने जनपद पंचायत पलेरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संबोधित एक शिकायती आवेदन दिया है। उमा रैकवार प्राथमिक शाला छिदारा में मध्याह्न भोजन बनाने वाले समूह की सदस्य है।

भोजन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

आवेदन में उमा रैकवार ने कहा कि वर्तमान में समूह का संचालन विधिवत तरीके से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजेश राजा और मुन्नू राजा समूह की बैंक प्रतिनिधि और रसोइया है। यह दोनों समूह की सदस्य नहीं है फिर भी वेतन ले रहे हैं। यह दोनों महिलाएं समूह की सदस्यों का हक छीन रहे हैं। मध्याह्न भोजन बनाने में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। समूह के कार्यों में काफी अव्यवस्थाएं हैं।

समूह से अलग होने की मांग

शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि वह इन अनियमितताओं का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि उनका नाम प्राथमिक शाला छिदारा के मध्याह्न भोजन समूह से हटा दिया जाए और उन दोनों महिलाओं पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राजेश राजा और मुन्नू राजा इस समूह की सदस्य नहीं हैं। रसोइया का वेतन यह दोनों महिलाएं ले रही हैं। इस समूह की जांच कर वसूली की जाए। राजेश राजा और मुन्नू राजा महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं, लेकिन इनके द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला, छिदारा एवं आँगनबाड़ी केंद्र में ‘माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह’ द्वारा मध्याह्न भोजन का संचालन किया जाता है। इस समूह में कुल 06 सदस्य शामिल हैं।

समूह की जांच कर दोषियों पर वसूली की कार्रवाई की मांग

वर्तमान में इस समूह का संचालन राजेश राजा एवं मुन्नू राजा द्वारा किया जा रहा है। ये दोनों सदस्य स्वयं को प्रतिनिधि व रसोइया बताते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि ये दोनों इस समूह के आधिकारिक सदस्य नहीं हैं। ये दोनों सदस्य पिछले कई वर्षों से एम.डी.एम. का संचालन कर रहे हैं और नियमों के विरुद्ध लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि इस समूह के संचालन की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जो व्यक्ति अवैध रूप से समूह का संचालन कर लाभ ले रहे हैं, उन पर कानूनी कार्यवाही की जाए और छलपूर्वक लिए गए वेतन की वसूली की जाए, ताकि समूह के वास्तविक सदस्यों को उनका अधिकार मिल सके। एवं उक्त समूह को MDM से हटाया जाए।

टीकमगढ़ से संवाददाता मनीष यादव की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...