आईपीएल के 13वें संस्करण का 50वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबु धाबी में खेला गया। जिसमें यूनिवर्स बॉस के नाम से प्रख्यात और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के धांसू बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज करा जिसकी बराबरी करना बोलने जितना आसान नहीं है।
राजस्थान के खिलाफ क्रिस गेल ने 99 की पारी खेली। क्रिस गेल 63 बॉल पर 99 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए। इन्हीं रनों के साथ क्रिस गेल ने अपने नाम टी-20 में एक हज़ार छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। क्रिस गेल इकलौते ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में हज़ार छक्के लगाए।
अपनी इस 99 रनों की पारी में गेल ने छह चौके और आठ छक्के लगाए।
आइये अब आपको बताते हैं गेल ने अपना बल्ला मैदान पर क्यों फेंका। दरअसल, 99 रनों के स्कोर पर गेल पारी के आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला जमीन पर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने जोफ्रा आर्चर से हाथ भी मिलाया।
आपको बता दें कि पंजाब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गेल की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान को 186 रनों का टारगेट दिया था।