1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना के 16 तालाबों का होगा कायाकल्प, महाराजा सागर के पुनर्जीवन अभियान से जल संरक्षण को मिली नई दिशा

पन्ना के 16 तालाबों का होगा कायाकल्प, महाराजा सागर के पुनर्जीवन अभियान से जल संरक्षण को मिली नई दिशा

पन्ना में महाराजा सागर तालाब के पुनर्जीवन कार्य पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जिले के सभी 16 तालाबों के चरणबद्ध पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण का संकल्प दोहराते हुए जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण अभियान को और तेज करने की बात कही। इस दौरान अभियान में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

By: Nivedita 
Updated:
पन्ना के 16 तालाबों का होगा कायाकल्प, महाराजा सागर के पुनर्जीवन अभियान से जल संरक्षण को मिली नई दिशा

पन्ना। पन्ना जिले में जल संरक्षण और शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे तालाब पुनर्जीवन अभियान को नई गति मिली है। सोमवार को महाराजा सागर तालाब के पुनर्जीवन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने पर आयोजित सम्मान समारोह में इस अभियान से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों को सम्मानित किया गया।

सभी 16 तालाबों के पुनर्जीवन का लिया गया संकल्प

कार्यक्रम में खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पन्ना जिले के सभी 16 प्रमुख तालाबों का चरणबद्ध तरीके से पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं को अलग-अलग तालाबों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण का उद्देश्य पूरा हो सके।

 

जनसहभागिता से होगा शहर का विकास

सांसद ने कहा कि महाराजा सागर तालाब का कायाकल्प प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। इसी मॉडल को अपनाते हुए जिले के अन्य तालाबों का भी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के साथ-साथ पन्ना को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

अभियान से जुड़े लोगों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में तालाब संरक्षण और पुनर्जीवन अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, कलेक्टर उषा परमार सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

 

रिपोर्टर  – राजेश रावत पन्ना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...