भोपाल में 27 नवंबर को हवाई हमले और ब्लैकआउट की दूसरी संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें NDRF, SDRF, होमगार्ड और अन्य विभागों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान तीन रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए आपातकालीन बचाव और राहत कार्यों का प्रदर्शन किया गया।
भोपाल में 27 नवंबर को हवाई हमले और ब्लैकआउट की दूसरी संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें NDRF, SDRF, होमगार्ड और अन्य विभागों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान तीन रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए आपातकालीन बचाव और राहत कार्यों का प्रदर्शन किया गया।
दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट इलाके में रविवार दोपहर पांच मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि सात लोगों को बचाकर एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक बेसमेंट में चल रही खुदाई के दौरान पिलर प्रभावित होने से इमारत गिरने की बात सामने आई है। हादसे के बाद इलाके में रहने वाले
मध्यप्रदेश में लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा कर NDRF और SDRF की टीमों को तैयार रखने के निर्देश दिए। सरकार के मुताबिक, पिछले एक महीने में 2,783 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है।
खंडवा जिले के हांडीकुंड क्षेत्र में उफनती सुक्ता नदी के बीच टापू पर फंसे चार युवकों को SDERF ने करीब साढ़े 10 घंटे तक चले हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचा लिया। ड्रोन के माध्यम से भोजन, पानी और लाइफ जैकेट पहुंचाने के बाद जलस्तर कम होने पर संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू पूरा किया। इस अभियान को जिले के सबसे चुनौतीपूर्ण और सफल जल-बचाव अभियानों में शामिल माना
उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख जताया।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया।एनडीआरएफ सहित राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।