बुरहानपुर के लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम भोलाना में मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर विवाद के बाद दबंगों ने चार लोगों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों को गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
