भोपाल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण किया, पर्यावरण एवं जल संरक्षण से जुड़े नवाचारों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सर्कुलर इकोनॉमी के 5 कोर्स मॉड्यूल और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का विमोचन किया। समारोह में पर्यावरण
