Bihar Breaking News in Hindi

नालंदा : दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में डांस को लेकर विवाद, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

नालंदा : दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में डांस को लेकर विवाद, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

बिहार के नालंदा जिले के चोरसुआ गांव में दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में बार-बालाओं के डांस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम की अनुमति और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने के बीच राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने मामले की जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही है।