रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया ने तहसील कार्यालय के अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए जमीन पर बैठकर दशकों पुराने राजस्व रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने 1956-57 के नक्शों, मिसल, खसरा, नामांतरण और बंदोबस्त अभिलेखों की स्थिति देखी तथा रिकॉर्ड को सुरक्षित, प्रमाणिक और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
