जम्मू-कश्मीर में रविवार को राष्ट्रपति शासन (Jammu Kashmir President Rule) हटा लिया गया, जिससे उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस गठबंधन को हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बहुमत मिला है।
