प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को उत्तराखंड के हर्षिल-मुखबा क्षेत्र का दौरा करेंगे, और इस यात्रा के दौरान एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल का शिलान्यास करेंगे। यह पहल उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
