उज्जैन धार्मिक आयोजन

नीलगंगा आश्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया पूजन-अर्चन

नीलगंगा आश्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया पूजन-अर्चन

उज्जैन में गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नीलगंगा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आरती की और संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान आश्रम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से धार्मिक माहौल बना रहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जल संरक्षण का संदेश भी दिया।