राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रिकल सेक्टर की जानी-मानी कंपनी सूर्या ने अपने नए अल्फा मॉडल प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। कंपनी ने प्रेस वार्ता के दौरान नए उत्पादों की खूबियों के बारे में जानकारी दी। बदलते मौसम और ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए कंपनी ने 1600 वॉट और 2000 वॉट क्षमता वाले नए मॉडल बाजार में उतारे हैं।
कंपनी का कहना है कि नए अल्फा मॉडल प्रोडक्ट्स आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए हैं। इनका उद्देश्य कम समय में खाना पकाने के साथ ऊर्जा की खपत को कम करना है। कंपनी ने दावा किया कि ये उत्पाद ग्राहकों को बेहतर प्रदर्शन और बिजली बचत दोनों का लाभ देंगे।
प्रेस वार्ता में कंपनी के सीईओ बसु मित्र पांडे और नेशनल सेल्स हेड विपिन मन गेन ने बताया कि बदलती लाइफस्टाइल और उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नए उत्पाद विकसित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार नई तकनीक और गुणवत्ता के साथ बाजार में बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।

कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि सूर्या कंपनी मध्य प्रदेश में रोजगार सृजन की दिशा में भी काम कर रही है। वर्तमान में कंपनी से करीब 100 लोग जुड़े हुए हैं, जिनमें 40 स्थायी कर्मचारी और 60 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि सूर्या लंबे समय से देश में गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल उत्पाद उपलब्ध करा रही है। कंपनी का उद्देश्य आधुनिक तकनीक, ऊर्जा दक्षता और बेहतर गुणवत्ता के माध्यम से ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करना है। साथ ही कंपनी ने भविष्य में भी नए और उन्नत उत्पाद बाजार में लाने की बात कही।