1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. इतने हजार करोड़ की योजना का करेंगे पीएम मोदी शिलान्यास, यहाँ पर होगी रैली……

इतने हजार करोड़ की योजना का करेंगे पीएम मोदी शिलान्यास, यहाँ पर होगी रैली……

प्रदेश में आजकल अगले साल होने वाले चुनाव की तैयारी जोरो- शोरो पर है। जहाँ एक तरफ बीजेपी सत्ता बनाये रखने की दम- खम कोशिश कर रही है, तो वही दूसरी ओर कांग्रेस सत्ता वापसी के चक्कर मे ऐड़ी- चोटी का जोर लगा रही है। यहा तक की अब तो आम आदमी पार्टी भी प्रदेश की चुनावी रणभूमी मे उतर गयी है। इसी के चलते आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रैली की तैयारियों का जायजा लेने परेड ग्राउंड पहुँचे हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: अनुष्का सिंह

देहरादून: प्रदेश में आजकल अगले साल होने वाले चुनाव की तैयारी जोरो- शोरो पर है। जहाँ एक तरफ बीजेपी सत्ता बनाये रखने की दम- खम कोशिश कर रही है, तो वही दूसरी ओर कांग्रेस सत्ता वापसी के चक्कर मे ऐड़ी- चोटी का जोर लगा रही है। यहा तक की अब तो आम आदमी पार्टी भी प्रदेश की चुनावी रणभूमी मे उतर गयी है। इसी के चलते आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रैली की तैयारियों का जायजा लेने परेड ग्राउंड पहुँचे हैं।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावो के चलते चार दिसंबर को  देहरादून में रोली करने वाले हैं, और उसी का जायजा लेने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज परेड़ ग्राउन्ड़ पहुँचे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया की इस दौरान  प्रधानमंत्री द्वारा 30 हज़ार करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।

बता दे की रैली से पहले ही भाजपा ने रैली में भीड़ के लिए पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। जिसमे मिशन-2022 के लिये पार्टी ने तीनों प्रदेश महामंत्रियों को ज़िम्मेदारी दी है। जिसमे महामंत्री कुलदीप कुमार को दून महानगर और जिला, राजेंद्र भंडारी को हरिद्वार और टिहरी जबकि सुरेश भट्ट को गढ़वाल के अन्य जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

साथ ही कई जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में सामंजस्य बनाने के लिए भी नियुक्ती की गई है। जिसमे पूर्व दर्जाधारी अनिल गोयल को टिहरी, देहरादून के विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी पुष्कर काला को दी गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर तक गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में पदाधिकारियों के साथ बैठकें होंगी, ताकि पीएम मोदी की रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जा सके। कहा कि रैली को लेकर जनता में खासा उत्साह है।

आपको बता दे कि इस जायज़े के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक, आईजी इंटेलीजेंस  संजय गुज्याल, जिलाधिकारी डॉ. आरराजेश कुमार, एसएसपी जन्मेयजय खंडूरी एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...