1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. जनता अब सब कुछ जान चुकी है, जनता पूरी तरह से अब कांग्रेस के साथ है: पूर्व सीएम रावत

जनता अब सब कुछ जान चुकी है, जनता पूरी तरह से अब कांग्रेस के साथ है: पूर्व सीएम रावत

पूर्व सीएम रावत का शुक्रवार को रुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के चुनाव कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि जनता अब सब कुछ जान चुकी है। जनता पूरी तरह से अब कांग्रेस के साथ है। जनता ने 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर यह बता दिया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

पूर्व सीएम रावत का शुक्रवार को रुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के चुनाव कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।  वही, सीएम ने कहा कि जनता अब सब कुछ जान चुकी है। जनता पूरी तरह से अब कांग्रेस के साथ है। जनता ने 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर यह बता दिया है।

कहा इस बार जनता में कांग्रेस के प्रति उत्साह देखने को मिला है। जिस तरीके से मतदान हुआ है उसे देखकर लगता है कांग्रेस की जीत निश्चित है। साथ ही प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

इससे पूर्व चुनाव कार्यालय में पहुंचने पर हरीश रावत का पार्टी पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। यहां रुद्रपुर सीट की कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, अनिल शर्मा, कांग्रेस नेता सुशील गाबा के साथ तमाम लोग मौजूद रहे

गदरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में इस बार जनता ने भाजपा को नकार दिया है। मतदान के बाद कांग्रेस के पक्ष में बने माहौल से भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस 50 से अधिक सीटों के साथ पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सरकार बनते ही जनता के वादे पूरे किए जाएंगे।

शुक्रवार को पूर्व सीएम रावत मुख्य बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे। पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए रावत ने कहा कि कुमाऊं में कांग्रेस 20 से अधिक सीटें लेकर आएगी, जनपद ऊधमसिंह नगर में सात से अधिक सीटें जीतेगी। इस बार प्रदेश की जनता ने परिवर्तन के नाम से भाजपा को नकार दिया है।

कांग्रेस ने जो अपने घोषणा पत्र में कहा कि सरकार बनते ही प्रदेशवासियों को 500 का गैस सिलेंडर, करीब चार लाख युवाओं को रोजगार आदि अन्य घोषणाओं को लागू किया जाएगा। यहां प्रेमानंद महाजन, प्रीत ग्रोवर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, टीकम खेड़ा, मोहम्मद आलम, संजीव झाम, इन्द्रपाल सिंह, भीम ठुकराल, गुरविन्दर सिंह, त्रिलोक सिंह मक्कड़, दीपक बेहड़, संदीप चावला, राजीव ग्रोवर, टेकचन्द, अशोक गण्डा, हरिचन्द कम्बोज, पायल बजाज, सोनीपाल रहे।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...