1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड से दिल्ली में प्रवेश करने वाली बसों के लिये नऐ नियम लागू…

उत्तराखंड से दिल्ली में प्रवेश करने वाली बसों के लिये नऐ नियम लागू…

दिल्ली में इस समय वायु प्रदूषण काफी बढ़ा हुआ है, जो आमलोगों के लिए सरदर्द बना हुआ है। क्योंकि दिल्ली का एक्यूआई फिलहाल 400 के पार चल रहा है। जो की एक खतरनाक स्थिति है। इसी सब को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 10 साल से अधिक पुरानी बसों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

 

रिपोर्ट: अनुष्का सिंह

देहरादून: दिल्ली में इस समय वायु प्रदूषण काफी बढ़ा हुआ है, जो आमलोगों के लिए सरदर्द बना हुआ है। क्योंकि दिल्ली का एक्यूआई फिलहाल 400 के पार चल रहा है। जो की एक खतरनाक स्थिति है। इसी सब को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 10 साल से अधिक पुरानी बसों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

दरअसल बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने परिवाहन मुख्यालय को पत्र भेजा है। जिसमे सरकार ने सहयोग की अपील की गुहार लगाई है। इस पत्र में दिल्ली मे वाहनो की एंट्री को लेकर नियम- शर्तें बताई गयी हैं। साथ ही दिल्ली के परिवहन आयुक्त की ओर से आए इस पत्र में कहा गया है कि राजधानी में सार्वजनिक परिवहन के सभी वाहन सीएनजी से चलते हैं। डीजल वाहनों का संचालन बंद हो चुका है। सिर्फ बाहरी राज्यों के डीजल वाहन ही यहां आते हैं। लिहाजा, जो भी बसें यहां भेजें, वह दस साल से कम पुरानी हों। इसके साथ ही उनके पास हर हाल में प्रदूषण प्रमाण पत्र होना चाहिए। अगर ऐसा न हुआ तो दिल्ली सरकार ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

साथ ही निगम के जीएम संचालन दीपक जैन ने बताया कि परिवहन निगम दिल्ली के लिए नियमानुसार पूरी तरह फिट बसें ही भेज रहा है। हमारी सभी बसें ऐसी संचालित हो रही हैं जोकि या तो सीएनजी हैं या फिर दस साल से कम पुरानी हैं। सभी बसों के लिए प्रदूषण सर्टिफिकेट अनिवार्य तौर पर रखा गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली सरकार कि तरफ से ट्रकों की सीमित एंट्री का नियम लागू किया गया था। जिसके चलते ट्रकों की एंट्री पर 21 नवंबर तक रोक लगाई गई थी, और साथ ही 26 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम लागू करने का नोटिस जारी किया है। ताजा आंकड़ों की मानें तो सबसे ज्यादा प्रदूषण से प्रभावित दिल्ली का जहांगीरपुरी इलाका है। वहां की हवा सबसे ज्यादा जहरीली बताई जा रही है और लोगों को भी कई तकलीफों को सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के ही रोहिणी, जाखड़, बवाना और मुंडका को प्रदूषण का हॉटस्पॉट माना जा रहा है। यहां पर लगातार स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसी के साथ गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम मे भी हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।

आपको बता दें कि किसी भी राज्य का एक्यूआई 50 से 100 के बीच होना चाहिए। जो एक सामान्य स्तर है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...