1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: पाक में आतंकवाद की राज्य नीति चलती है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: पाक में आतंकवाद की राज्य नीति चलती है

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शमिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेनाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि, हमारे देश पर बुरी नजर रखने वाले देशों के सैनिकों का भारतीय सेना ने हमेशा मुंह तोड़ जबाव दिया है।

इस कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, पाकिस्तान हमेसा से आतंकवाद को पालता पोसता रहा है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान ने भारत के साथ चार बार युद्ध किए और उनकों हर युद्ध में भारतीय सैनिकों ने मुंह के बल गिराया है।

इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने उन देशों पर भी निशाना साधा है जो भारत पर बुरी नजर डालते हैं और भारत के खिलाफ साजिश करने पर पाकिस्तान का समर्थन करते हैं। राजनाथ सिंह ने साफ तौर पर कहा कि, अगर हमारे देश पर किसी भी देश की बुरी नजर होगी उसे हम बिल्कुल भी नहीं बख्शेंगे।

आपको बता दें कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, आइएमए के उत्तरी, दक्षिण और मध्य परिसर के बीच दो अंडरपास बनाए जाएंगे। पहला अंडर पास एनएच 72 पर और दूसरा अंडर पास रांगडवाला रोड पर बनकर तैयार किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...