1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

हल्द्वानी में कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृव तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के एक साल के कार्यकाल को बेहद निराशाजनक बताते हुये नगर निगम के खिलाफ पुतला जलाकर प्रदर्शन किया गया है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, प्रदेश में विकास कार्य कुछ भी नहीं हुआ है, जबकि घोटाले सौ प्रतिशत हो रहे हैं। यहां तक कि प्रदेश में किसी वार्ड का कोई विकास नही हुआ है, और ना ही कूड़ा उठाने की कोई व्यवस्था की गई है।

सीवर लाईन नालियों के निर्माण भी नगर निगम पूरी तरह असफल साबित हुआ है। नगर निगम अपना कार्य अपने चाहते लोगों की मनमानी पूरी करने में लगा हुआ है, और ग्रमिण से नगर निगम शामिल लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...