1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में BJP ने किया 59 टिकटों का ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

उत्तराखंड में BJP ने किया 59 टिकटों का ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने पहली लिस्ट की घोषणा सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह खटीमा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने पहली लिस्ट की घोषणा सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह खटीमा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस बार प्रदेश में 60 से ज़्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रदेश स्तर से संगठन द्वारा दावेदारों के जो नाम भेजे गए थे, बुधवार को दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उन पर चर्चा के बाद ज़्यादातर सीटों पर सहमति बन चुकी थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री अजेय दिल्ली में डटे हुए थे।

इसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति फैसला करेगी। धामी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में जो सबसे उपयुक्त होगा, उसी दावेदार को उम्मीदवार के तौर पर चुना जाएगा।

धामी ने साफ तौर पर कहा कि इस बार पार्टी का चुनाव मंत्र ‘अबकी बार 60 पार, फिर मोदी सरकार’ ही होगा. टिकट की पहली लिस्ट जारी करने से पहले भाजपा में दुर्गेश्वर लाल और जनरल बिपिन रावत के भाई विजय रावत के पार्टी में शामिल होने के बड़े घटनाक्रम भी हुए।

इस लिस्ट में शुमार प्रमुख नामों में पुष्कर सिंह धामी खटीमा से और मदन कौशिक हरिद्वार से बनाए गए हैं. वहीं धामी कैबिनेट में सभी मंत्रियों को भी टिकट दे दिए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...