1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. भोपाल में जैव विविधता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, बिग कैट संरक्षण पर रहा फोकस

भोपाल में जैव विविधता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, बिग कैट संरक्षण पर रहा फोकस

भोपाल में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय और राज्य मंत्रियों की मौजूदगी में वन विभाग के रेस्क्यू वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) के प्री-समिट इवेंट का शुभारंभ किया, जहां बिग कैट संरक्षण और जैव विविधता पर चर्चा हुई। साथ ही मीडिया वर्कशॉप और डिजिटल पोर्टल भी लॉन्च किए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ऊर्जा, खाद्य और आयुष विभागों की समीक्षा बैठक भी की।

By: Nivedita 
Updated:
भोपाल में जैव विविधता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, बिग कैट संरक्षण पर रहा फोकस

भोपाल में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में वन विभाग के लिए नई बाइक और रेस्क्यू वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बिग कैट एलायंस प्री-समिट का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) के प्री-समिट इवेंट की शुरुआत की। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भी उपस्थित रहे। इस दौरान बिग कैट संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

मीडिया वर्कशॉप और डिजिटल पहल

आईआईएफएम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में चीता संरक्षण पर मीडिया वर्कशॉप, डिजिटल पोर्टल लॉन्च और संरक्षण से जुड़ी फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जैव विविधता संरक्षण और बिग कैट प्रजातियों के संवर्धन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

विभागीय समीक्षा बैठकों में तेजी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मैराथन समीक्षा बैठकों का दूसरा दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा, खाद्य और आयुष विभागों के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों के मंत्री भी मौजूद रहे। इससे पहले एक दिन पहले छह विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई थी।

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...