1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अक्षय तृतीया पर दीपों की अद्भुत रोशनी जगमगाएगा हरिद्रा सरोवर

अक्षय तृतीया पर दीपों की अद्भुत रोशनी जगमगाएगा हरिद्रा सरोवर

पिछले 5 वर्षों से “एक दीप माई के नाम” प्रज्जवलित करने की परंपरा लगातार चली आ रही है, जिसे इस वर्ष भी भव्य रूप दिया जा रहा है। इस आयोजन में मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को स्वयं दीप जलाने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

By: Naredra 
Updated:
अक्षय तृतीया पर दीपों की अद्भुत रोशनी जगमगाएगा हरिद्रा सरोवर

दतियाः आगामी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री पीताम्बरा पीठ स्थित हरिद्रा सरोवर दीपों की अद्भुत रोशनी से जगमगाने वाला है। सोमवार शाम 7 बजे आयोजित इस भव्य आयोजन में 31 हजार दीप प्रज्जवलित कर धार्मिक आस्था का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजन के तहत हरिद्रा सरोवर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जहां 2 क्विंटल तेल, 31 हजार बातियां एवं लगभग 10 किलो शुद्ध घी का उपयोग कर दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। दीपों की रोशनी से पूरा सरोवर स्वर्णिम आभा में नहाया नजर आएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 5 वर्षों से “एक दीप माई के नाम” प्रज्जवलित करने की परंपरा लगातार चली आ रही है, जिसे इस वर्ष भी भव्य रूप दिया जा रहा है। इस आयोजन में मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को स्वयं दीप जलाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की माताओं, बहनों एवं सभी भक्तजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शाम 7 बजे उपस्थित होकर “एक दीप माई के नाम” प्रज्जवलित करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एवं धार्मिक एकता का भी संदेश देगा। हरिद्रा सरोवर पर दीपों की यह अलौकिक छटा दतिया शहर को एक अलग ही आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करेगी।

दतिया से संवाददाता विनोद कुशवाह की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...