1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का पलटवार, बोले- विपक्ष का काम सिर्फ हंगामा करना रह गया

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का पलटवार, बोले- विपक्ष का काम सिर्फ हंगामा करना रह गया

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर केवल हंगामा करने और जनता के मुद्दों से दूरी बनाने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा सरकार को जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।

By: Nivedita 
Updated:
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का पलटवार, बोले- विपक्ष का काम सिर्फ हंगामा करना रह गया

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर जनता से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज करने और केवल हंगामा करने का आरोप लगाया। मंत्री राजपूत ने कहा कि विपक्ष को जनता की समस्याओं को लेकर गंभीरता से अपनी बात रखनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस का उद्देश्य केवल सदन में विरोध और हंगामा करना रह गया है।

कांग्रेस पर लगाया जनहित के मुद्दों से दूरी का आरोप

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का जनता के वास्तविक मुद्दों से कोई जुड़ाव नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि कांग्रेस हंगामा नहीं करेगी तो पार्टी हाईकमान को कैसे पता चलेगा कि संगठन सक्रिय है। उन्होंने कहा कि केवल विरोध करने या किसी तरह का दिखावा करने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता।

 

भाजपा सरकार को बताया जनता के भरोसे का प्रतीक

गोविंद सिंह राजपूत ने भाजपा सरकार को जनता के विश्वास का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश के बड़े हिस्से में भाजपा की सरकार है, जो लोगों के समर्थन को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की नीतियों और कामकाज के कारण जनता का भरोसा पार्टी के साथ बना हुआ है।

विधानसभा में सत्ता और विपक्ष के बीच बढ़ी सियासी गर्मी

मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जहां कांग्रेस सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा नेता विपक्ष के विरोध को लेकर लगातार जवाब दे रहे हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...