विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे प्रांगण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को हरित और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प दोहराने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में शामिल होकर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि “पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं” को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।