1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. “महाशिवरात्रि पर उमड़ी अपार आस्था – श्री मड़देव बाबा धाम बना भक्ति और खेलों का महासंगम, दूर-दूर से पहुंचे हजारों श्रद्धालु”

“महाशिवरात्रि पर उमड़ी अपार आस्था – श्री मड़देव बाबा धाम बना भक्ति और खेलों का महासंगम, दूर-दूर से पहुंचे हजारों श्रद्धालु”

...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
“महाशिवरात्रि पर उमड़ी अपार आस्था – श्री मड़देव बाबा धाम बना भक्ति और खेलों का महासंगम, दूर-दूर से पहुंचे हजारों श्रद्धालु”

बैतूल जिले के चिचोली तहसील अंतर्गत छोटा मड़देव स्थित श्री मड़देव बाबा धाम इन दिनों आस्था, परंपरा और उत्साह का विशाल केंद्र बना हुआ है, जहां महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से गुलजार है। 8 फरवरी से प्रारंभ होकर 19 फरवरी तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में सुबह से लेकर देर रात तक भगवान शिव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।

मंदिर परिसर में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना कर मनोकामना मांग रहे हैं, वहीं पूरे मेले क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण निर्मित हो रहा हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन की विशेषता यह है कि मेला समिति के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुल्हारा,बिघवा,असाडी, खैरी,टेकावन,दूधिया,बीरपुर, देवपुर कोटमी,सिपलई, हर्रादाना और अवितखेड़ा सहित कई गांवों के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन भव्य रूप ले सका है,जिससे ग्रामीण एकता और धार्मिक आस्था की मिसाल देखने को मिल रही है।

धार्मिक वातावरण के साथ खेल प्रतियोगिताओं ने मेले को और भी रोमांचक बना दिया है। कबड्डी मुकाबलों से लेकर पारंपरिक डंडार,कुश्ती और पट प्रतियोगिताओं तक युवाओं का जोश चरम पर दिखाई दे रहा है। मैदान में खिलाड़ियों की जोरदार टक्कर और दर्शकों की तालियों की गूंज ने आयोजन को जीवंत बना दिया है।भक्ति,परंपरा और खेल संस्कृति का ऐसा अद्भुत संगम देखकर हर श्रद्धालु अभिभूत नजर आ रहा था, वहीं आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...