गुना के पीजी कॉलेज के पुस्तकालय विभाग में सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुस्तकालय एवं क्रीड़ा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. बृजकिशोर तिवारी और सहायक ग्रंथपाल एवं क्रीड़ा विभाग प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल और उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके कार्यों, व्यवहार और महाविद्यालय के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में डॉ. बीके तिवारी और हरवीर सिंह रघुवंशी का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले दोनों सदस्यों के साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। भावुक माहौल में महाविद्यालय परिवार ने दोनों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।