धार जिले के सिमराली में अक्षय तृतीय के मौके पर आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं शामिल हुए। इस आयोजन में लगभग 400 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया।

मुख्यमंत्री का आगमन पूरे क्षेत्र के लिए उत्सव जैसा बन गया। हेलीपैड पर जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, विधायक कालू सिंह ठाकुर और सरदार सिंह मेड़ा अशोक जाट, निखिल ग्वाल, सोनू यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में धार जिले के ऐतिहासिक स्थल अमझेरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि भी अत्यंत पवित्र है, जहां भगवान भगवान कृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह की पावन कथा जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल सभी नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया तथा उन्हें सप्रेम भेंट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक के क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष चंचल पाटीदार,महा मंडलेश्वर मिथिला दास महंत, जितेंद्र दास जी बैरागी, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला प्रभारी राधेश्याम यादव, विनोद शर्मा, सरदार सिंह मेढ़ा , छतर सिंह दरबार, रंजना बघेल, मुकाम सिंह किराड़े, रेवती रमण राजूखेड़ी, वीरेंद्र बघेल, संतोष राठौर सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और नेता उपस्थित रहे।
धार से संवाददाता सोभाग प्रजापति की रिपोर्ट