1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. डॉ. मोहन यादव ने जनगणना के लिए नागरिकों, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से की सक्रिय सहयोग की अपील

डॉ. मोहन यादव ने जनगणना के लिए नागरिकों, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से की सक्रिय सहयोग की अपील

प्रगणक प्रत्येक घर-घर जाकर प्रत्येक मकान और उसमें निवासरत परिवारों से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से मोबाइल एप के द्वारा संकलित करेंगे।

By: Naredra 
Updated:
डॉ. मोहन यादव ने जनगणना के लिए नागरिकों, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से की सक्रिय सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी नागरिकों, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि मध्यप्रदेश में 1 मई 2026 से प्रारंभ हो रहे जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं गणना’ को राष्ट्रीय दायित्व के रूप में पूर्ण निष्ठा और सक्रिय सहयोग के साथ सफल बनाएं। उन्होंने अपने संदेश में बताया है कि जनसामान्य की सुविधा हेतु “स्व-गणना” का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अंतर्गत नागरिक 16 से 30 अप्रैल 2026 के बीच http://se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुशी का इजहार करते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 01 मई से शुरू हो रहा है। इसके अंतर्गत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 30 2026 तक किया जाएगा। प्रगणक प्रत्येक घर-घर जाकर प्रत्येक मकान और उसमें निवासरत परिवारों से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से मोबाइल एप के द्वारा संकलित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस राष्ट्रीय दायित्व के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...