1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भूतड़ी अमावस्या पर रामघाट में उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा और चिकित्सा टीम मुस्तैद

भूतड़ी अमावस्या पर रामघाट में उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा और चिकित्सा टीम मुस्तैद

मां शिप्रा तैराक दल द्वारा विशेष सेवाएं दी जा रही हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित रूप से स्नान कर सकें। घाट पर तैनात तैराक दल न केवल सुरक्षा का ध्यान रखता है, बल्कि आपात स्थिति में तुरंत नदी में उतरकर लोगों की जान बचाने का कार्य भी करता है।

By: Naredra 
Updated:
भूतड़ी अमावस्या पर रामघाट में उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा और चिकित्सा टीम मुस्तैद

धर्मनगरी उज्जैन में भूतड़ी अमावस्या पर्व के दौरान रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बता दें कि भूतड़ी अमावस्या पर उज्जैन के रामघाट और शिप्रा नदी के तटों (विशेषकर 52 कुंड) पर हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। मान्यता है कि इस दिन स्नान और तर्पण से पितरों को मोक्ष मिलता है और प्रेत बाधा या नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है। यह विशेष दिन तर्पण, दान और पितृदोष निवारण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान करने से उन्हें शांति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना और दान करते हैं।

ऐसे में मां शिप्रा तैराक दल द्वारा विशेष सेवाएं दी जा रही हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित रूप से स्नान कर सकें। घाट पर तैनात तैराक दल न केवल सुरक्षा का ध्यान रखता है, बल्कि आपात स्थिति में तुरंत नदी में उतरकर लोगों की जान बचाने का कार्य भी करता है।

तैराक दल के सचिव संतोष सोलंकी ने बताया कि उनका उद्देश्य सेवा और सुरक्षा दोनों को सुनिश्चित करना है, ताकि हर श्रद्धालु बिना किसी भय के मां शिप्रा में आस्था की डुबकी लगा सके। मां शिप्रा तैराक दल की यह निःस्वार्थ सेवा श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है। इसके अलावा प्रशासन द्वारा हर वर्ष घाटों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और चिकित्सा टीम की व्यवस्था की जाती है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...