भोपालः संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पास नहीं हुआ है। विपक्षी दलों ने इस बिल का समर्थन नहीं किया है। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता आज एक बार फिर उजागर हुई है। संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक को पास न होने देना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
डॉ. यादव ने लिखा कि यह देश की माताओं-बहनों के अधिकारों और सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। जनता सब देख रही है और इसका जवाब समय पर अवश्य देगी।