1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. किसान महा चौपाल में हिस्सा लेने भोपाल रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

किसान महा चौपाल में हिस्सा लेने भोपाल रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

कार्यक्रम का मुख्य विषय भारत-अमेरिका के बीच हुई किसान विरोधी ट्रेड डील है। इसके अतिरिक्त छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप से बच्चों की मौत, इंदौर में दूषित पानी से हुई निर्दोष नागरिकों की मौत, भारतीय सेना पर आपत्तिजनक बयान देने वाले तीन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग शामिल है।

By: Naredra 
Updated:
किसान महा चौपाल में हिस्सा लेने भोपाल रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

सिंगरौलीः जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के हजारों नेता एवं कार्यकर्ता भोपाल में आयोजित किसान महा-चौपाल में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने भोपाल में किसान महा-चौपाल का आयोजन किया है।

अमेरिका से ट्रेड डील सहित कई मुद्दे शामिल

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य विषय भारत-अमेरिका के बीच हुई किसान विरोधी ट्रेड डील है। इसके अतिरिक्त छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप से बच्चों की मौत, इंदौर में दूषित पानी से हुई निर्दोष नागरिकों की मौत, भारतीय सेना पर आपत्तिजनक बयान देने वाले तीन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग, प्रदेश में व्याप्त अराजकता एवं आर्थिक बदहाली जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ता आवाज बुलंद करेंगे।

महा चौपाल किसानों की सम्मान की लड़ाई का बड़ा मंच

भारी संख्या में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान और ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह के नेतृत्व में भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं। इस मौके पर शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा है कि किसान महा-चौपाल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई का बड़ा मंच है। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से किसान, युवा और आमजन परेशान हैं। सिंगरौली से हजारों साथियों का भोपाल पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि अब जनता बदलाव चाहती है। हम किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...