1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. परिवार संग अंगारेश्वर महादेव पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, पंचामृत से किया अभिषेक

परिवार संग अंगारेश्वर महादेव पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, पंचामृत से किया अभिषेक

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए निर्मित हो रहे स्नान-घाटों का अवलोकन भी किया।

By: Naredra 
Updated:
परिवार संग अंगारेश्वर महादेव पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, पंचामृत से किया अभिषेक

उज्जैनः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करते हुए अभिषेक किया।

पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने अंगारेश्वर महादेव मंदिर जाकर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

 भक्तों में देखने को मिला भारी उत्साह

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल भी देखने को मिला।

सीएम डॉ. यादव ने स्नान घाटों का भी किया निरीक्षण

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए निर्मित हो रहे स्नान-घाटों का अवलोकन किया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...