1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: भोपाल में बढ़ते अपराध पर CM मोहन यादव सख्त

MP News: भोपाल में बढ़ते अपराध पर CM मोहन यादव सख्त

...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: भोपाल में बढ़ते अपराध पर CM मोहन यादव सख्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात ठीक 8:15 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए आपात बैठक बुलाई। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, भोपाल पुलिस कमिश्नर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने रायसेन, मंडीदीप और भोपाल में हाल ही में हुई घटनाओं पर नाराज़गी जताते हुए अधिकारियों से कड़े सवाल किए। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शहर में बढ़ रहे अपराधों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

पुलिस कमिश्नर भोपाल की कार्रवाई दो थाना प्रभारी को हटाया

1. कार्यवाहक निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह थाना टीला जमालपुरा
2. निरीक्षक संदीप पवार थाना मिसरोद

रायसेन और मंडीदीप पर CM की कड़ी नाराज़गी

बैठक में मुख्यमंत्री ने रायसेन मामले में अब तक गिरफ्तारी न होने पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की।उन्होंने मंडीदीप में चक्का जाम के दौरान पुलिस की लचर कार्रवाई पर भी असंतोष जताया और कहा कि ऐसी ढिलाई किसी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी।

भोपाल की वारदातों पर जवाब-तलब

मुख्यमंत्री ने भोपाल में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर पुलिस कमिश्नर से जवाब-तलब किया। उन्होंने एक-एक घटना का विवरण लेकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं होगा।

CM के सख्त निर्देश

कार्रवाई का बड़ा एलान-SP का अटैचमेंट और टीआई हटाए गए

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत कई कड़े निर्देश जारी किए-

  • रायसेन के पुलिस अधीक्षक को मुख्यालय से अटैच किया जाए।
  • मिसरोद थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाए।

सड़कों पर उतरे पुलिस बल—गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश

मुख्यमंत्री ने पूरे पुलिस महकमे को निर्देश दिए-

  • अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करें
  • किसी अपराधी को बख्शा न जाए
  • शहर में गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए
  • अधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर निरीक्षण करें
  • ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर तात्कालिक कार्रवाई हो

उन्होंने स्पष्ट कहा- “कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस पूरी ताकत से सड़कों पर उतरे।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...