1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Mp News: जनजाति गौरव दिवस पर छीतू सिंह किराड़ की प्रतिमा और ₹244.51 करोड़ के विकास कार्यों का CM डॉ. यादव करेंगे लोकार्पण

Mp News: जनजाति गौरव दिवस पर छीतू सिंह किराड़ की प्रतिमा और ₹244.51 करोड़ के विकास कार्यों का CM डॉ. यादव करेंगे लोकार्पण

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज शनिवार को आलीराजपुर में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
Mp News: जनजाति गौरव दिवस पर छीतू सिंह किराड़ की प्रतिमा और ₹244.51 करोड़ के विकास कार्यों का CM डॉ. यादव करेंगे लोकार्पण

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज शनिवार को आलीराजपुर में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय यह कार्यक्रम छित्तू किराड़ कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:20 बजे हुआ, जब मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से स्थल पर पहुंचेंगे। लगभग 50 मिनट के प्रवास के दौरान वे कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

बिरसा मुंडा और छीतू सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने आगमन पर सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा, और वीर योद्धा छीतू सिंह किराड़ की नव-स्थापित प्रतिमाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे मुख्य मंच पर पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा तैयार परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और हितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे।

₹244.51 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित “जनजाति गौरव दिवस” को हर वर्ष 15 नवंबर को बड़े स्तर पर मनाया जाता है।

इस बार मुख्यमंत्री मोहन यादव जिले को ₹244.51 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे, जिसमें शामिल हैं-

  • ₹194.78 करोड़ के 104 निर्माण कार्यों का लोकार्पण
  • ₹49.73 करोड़ की लागत से 51 नए कार्यों का भूमि पूजन

ये परियोजनाएँ जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएँ मजबूत करेंगी।

विद्युत, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

सीएम मोहन यादव जोबट के ग्राम बड़ागुड़ा में 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में बड़ा सुधार होगा।

इसके अलावा इन विकास कार्यों का भी भूमि पूजन किया जाएगा- कानाकाकड़, कट्ठीवाड़ा और दाबड़ी में बालक एवं बालिका छात्रावास, जोबट में शासकीय महाविद्यालय भवन, आलीराजपुर, जोबट, उदयगढ़, सोंडवा और कट्ठीवाड़ा में जनपद पंचायत भवन, कंप्यूटर कक्ष, अटल टिकटिंग लैब, फिजिक्स और केमिस्ट्री लैब, कट्ठीवाड़ा में 10 बिस्तरों वाले आयुष चिकित्सालय का भूमि पूजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक भवनों के विकसित होने से हजारों लोगों को सीधी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

मुख्यमंत्री और मंत्रियों की मौजूदगी को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा की विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...