1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: CM डॉ. मोहन यादव ने माँ बिरसिनी माता मंदिर में सपरिवार की पूजा-अर्चना

MP News: CM डॉ. मोहन यादव ने माँ बिरसिनी माता मंदिर में सपरिवार की पूजा-अर्चना

प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: CM डॉ. मोहन यादव ने माँ बिरसिनी माता मंदिर में सपरिवार की पूजा-अर्चना

उमरिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित माँ बिरसिनी माता मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माता रानी से प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया और मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की।

इस अवसर पर मीना सिंह, शहडोल संभाग की आयुक्त सुरभि गुप्ता, शहडोल रेंज की डीआईजी सविता सुहाने, जिला पंचायत के सीईओ अभय सिंह, प्रभारी एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री की इस यात्रा को स्थानीय श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास से जोड़कर देखा, वहीं मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...