1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव ने हेली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने हेली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के माध्यम से यात्रियों को न केवल तेज और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि उनकी सभी जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव ने हेली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपालः  मध्यप्रदेश में धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा का विधिवत शुभारंभ किया।

यात्रियों को बोर्डिंग पास किए वितरित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यात्रियों को बोर्डिंग पास वितरित किए और सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर शुरू की गई यह सेवा अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए चंदेरी और ओरछा जैसे प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंच को बेहद आसान बना देगी।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के माध्यम से यात्रियों को न केवल तेज और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि उनकी सभी जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस सेवा का लाभ उठाने और मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का आह्वान किया।

सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी यह सेवा

यह सेवा सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी। किराए की बात करें तो भोपाल से चंदेरी तक का किराया 5,500 रुपये और भोपाल से ओरछा तक 6,500 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा 14,500 रुपये के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद सहित ‘एंड-टू-एंड’ सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यात्री इस सेवा की बुकिंग IRCTC और Flyola पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। अब तक 2,648 से अधिक पर्यटक इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं।

अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र और शस्त्र के अधिष्ठाता हैं और न्याय, साहस तथा वीरता के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की कि उनके आशीर्वाद से समाज में धर्म, साहस और न्याय की भावना और अधिक मजबूत हो, तथा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...