1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीसी के माध्यम से जिलों के अधिकारियों के साथ की विस्तृत समीक्षा

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीसी के माध्यम से जिलों के अधिकारियों के साथ की विस्तृत समीक्षा

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में वीसी के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों के साथ विभिन्न विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कृषि, रोजगार, उद्योग, सुशासन, कानून व्यवस्था, पेयजल, जल गंगा संवर्धन अभियान, साइबर सुरक्षा, अवैध उत्खनन, खाद आपूर्ति और मानसून तैयारियों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। शाजापुर जिले से कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत समेत अन्य अधिकारी वीसी में शामिल रहे।

By: Nivedita 
Updated:
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीसी के माध्यम से जिलों के अधिकारियों के साथ की विस्तृत समीक्षा

प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिलों के कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागीय योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

कई महत्वपूर्ण विभागों की प्रगति पर चर्चा

इस बैठक में कृषि, रोजगार, उद्योग एवं निवेश, नगरीय विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, पशुपालन, जल गंगा संवर्धन अभियान, वन अधिकार पत्र, शिक्षा संस्थानों के आसपास ड्रग फ्री जोन और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही 1930 साइबर हेल्पलाइन, POCSO एक्ट, लोक अदालत (समाधान समारोह), खाद आपूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026, गेहूं उपार्जन और मानसून तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष जोर

बैठक में कानून व्यवस्था, अवैध उत्खनन, खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्त कार्रवाई, जलाशयों में पर्यटकों की सुरक्षा और विस्फोटक अधिनियम के अनुपालन जैसे मुद्दों पर भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा एनसीओआरडी के तहत बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों की सराहना भी की गई।

शाजापुर जिले के अधिकारी भी रहे शामिल

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शाजापुर जिले से कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ अनुपमा चौहान और डिप्टी कलेक्टर नेहा गंगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...