1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. mp news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आष्टा वासियों को दी 200 करोड़ की सौगात

mp news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आष्टा वासियों को दी 200 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आष्टा में आयोजित 'महिला सशक्तिकरण सम्मेलन' में किया लाड़ली बहनों को 'लाड़ली बहना योजना' की राशि का अंतरण।

By: Naredra 
Updated:
mp news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आष्टा वासियों को दी 200 करोड़ की सौगात

सीहोरः डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीहोर जिले के आष्टा में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। डॉ. मोहन यादव के आष्टा आगमन पर सड़कों पर उनका भव्य और भावभीना स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उनका अभिनंदन किया और पूरे शहर में उत्साह का माहौल नजर आया।

बाबा साहब ने बहनों को आगे बढ़ाने का काम किया- डॉ. यादव

मुख्यमंत्री रोड शो के बाद सांदीपनि विद्यालय परिसर पहुंचें। जहां उन्होनें बच्चों से संवाद किया,उसके बाद उन्होनें महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीहोर जिले में नया इतिहास लिखा जा रहा है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के दो दिन पहले हम सब बाबा साहब का स्मरण करें। इस देश की लोकतंत्र के साथ सामाजिक समरसता को लेकर डॉ. भीमराव अंबेड़कर ने संविधान के साथ-साथ बहनों की शिक्षा को भी अत्यधिक महत्व दिया।

महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैशाख मास कई तरह से पवित्र महीना है। इस महीने में दान धर्म के साथ देश की सनातन संस्कृति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छा भाग्य लेकर आए। आजादी के बाद जो अभी तक नहीं हुआ वो बड़ा काम इसी महीने हमारी बहिनों के लिए होने वाला है। नारी सशक्तिकरण के माध्यम से लोकसभा-विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने वाला है। सांसद, विधायक, मंत्री जो बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी होगी वह बहनों को मिलने वाली है। आप सभी को बधाई देना चाहता हूं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस पर जमकर कसा तंज

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आष्टा में एक साथ 200 करोड़ से ज्यादा के भूमिपूजन हुआ है। जबकि कांग्रेसियों की छाती पर सांप लोट रहा है। एक तरफ उदार मन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस की गलती को भी सुधार रहे हैं। वंदे मातरम गाते-गाते पूरा देश आजाद हुआ, लोगों ने अपने प्राणों की आहूति तक दे दी। लेकिन दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ेगा कि कांग्रेसियों ने उसमें भी वोट बैंक की राजनीति के आधार पर पहले वंदेमातर में के टुकड़े कराए, फिर देश के टुकड़े कराए और अब तो वंदे मातरम गाने में आपत्ति, भारत माता की जय बोलने में आपत्ति है।

वंदेमातरम गाने के लिए पूरा देश खड़ा किया- डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश में अगर यह घटना हो रही है तो सारा पाप कांग्रेस के मत्थे आने वाला है। दुनियाभर में भारत की संस्कृति का विशेष सम्मान इसी कारण से है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस देश का अन्न खाते हो तो वंदे मातरम तो कहना पड़ेगा, भारत माता की जय बोलना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम गाने के लिए पूरे देश को एक साथ खड़ा किया।  उन्होंने कहा कि ये वही कांग्रेस के लोग है जो राम मंदिर के मसले पर लगातार अड़ंगे लगाते रहे। यहां तक कि कांग्रेस के लोगों ने कोर्ट में खुद वकालतनामा पेश कर भगवान राम के जन्म के सबूत मांगे। राम मंदिर बनने के बाद कांग्रेस के लोग आज तक दर्शन करने क्यों नहीं गए यह पाप आपके माथे पर आज तक है। जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस ने तो यहां तक कह दिया था कि लाडली बहनों को पैसा मत देना वे इस पैसे की शराब पी जाएंगी। कांग्रेस इसमें भी वोट की राजनीति कर रही है।

लाडली बहनों को अब तक मिले 55 हजार करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लाडली बहिनों को 55 हजार करोड़ रुपए दे चुकी है, आगे और देंगे। सांदीपनी विद्यालय में 90 प्रतिशत बच्चे प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर आए है। कांग्रेसियों के समय में तो टाटपट्टी भी नसीब नहीं होती थी। लेकिन हमारी सरकार गरीब बच्चों को किताब, गणवेश और साइकिल दी जा रही है। जो बच्चे हाईस्कूल में 75 प्रतिशत अंक लाएंगे तो उन्हे लेपटॉप दिया जाएगा। जो बच्चे स्कूल में टॉप करेंगे उन्हें सरकार की तरफ से स्कूटी दी जाएगी।

किसानों के लिए काम कर रही सरकार- सीएम डॉ. यादव

डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है। किसान भाइयों के लिए भी किसान सम्मान निधि, किसान की आय बढ़ाने के लिए भी हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। 55 साल में कांग्रेस शासनकाल में मध्य प्रदेश में गेंहूं 202-03 तक 400-450 रुपए प्रति क्विंटल मिलता था। हमारी सरकार में मंडी में 2625 रुपए क्विंटल खरीद रहे हैं, सिंचाई का रक्वा बढ़ा है। गांव के अंदर 24 घंटे बिजली, किसानों को 5 रूपए में बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने 200 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 200 करोड़ की बहुत बड़ी सौगात दी जा रही है। 5 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह की 65 लाख बहने आर्थिक रूप से समृद्ध हुई हैं और 12 लाख से अधिक लखपति दीदियां हमारे प्रदेश में हैं। अकेले सीहोर में 9477 समूहों की एक लाख से अधिक दीदियां हैं। 55 हजार रुपए गरीब परिवार के बच्चों की शादी के लिए दिए जा रहे हैं।

विधायक की मांग पर सीएम ने की कई घोषणाएं

विधायक गोपाल इंजीनियर की मांग पर मुख्यमंत्री ने आष्टा में नया आईटीआई खोलने और जूनियर बालिक छात्रावास देने की घोषणा की। इसके अलावा नहर निर्माण, सड़क निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, डिबाइडर, लाइटिंग आदि करने की घोषणा सहित जिलास्तरीय उत्कृष्ठ अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में सीट वृद्धि करने समेत कई घोषणाएं की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...