1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News in Hindi)

307 वोटों से जीत के बाद बोले ध्रुव त्रिपाठी, शिक्षकों के हितों की रक्षा आखिरी सांस तक करूंगा

307 वोटों से जीत के बाद बोले ध्रुव त्रिपाठी, शिक्षकों के हितों की रक्षा आखिरी सांस तक करूंगा

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है। करीब 33 घंटे तक चली मतगणना के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। दूसरी वरीयता के मतों की गणना में ध्रुव त्रिपाठी को 14,887 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजू यादव को 14,580 मत प्राप्त हुए। इस तरह ध्रुव त्रिपाठी ने 307 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। जीत के

गोरखपुर-फैजाबाद MLC चुनाव: दूसरी वरीयता में ध्रुव त्रिपाठी 901 वोट से आगे

गोरखपुर-फैजाबाद MLC चुनाव: दूसरी वरीयता में ध्रुव त्रिपाठी 901 वोट से आगे

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में बीजेपी के ध्रुव कुमार त्रिपाठी निर्दलीय प्रत्याशी राजू यादव से 901 वोट आगे चल रहे हैं। अभी 13,540 मतों की गिनती बाकी है, जिसके बाद चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ होगी।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव चौथे राउंड में ध्रुव त्रिपाठी आगे, द्वितीय वरीयता की गिनती में फिर बदला मुकाबला

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव चौथे राउंड में ध्रुव त्रिपाठी आगे, द्वितीय वरीयता की गिनती में फिर बदला मुकाबला

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की बढ़त द्वितीय वरीयता की गिनती के दौरान घटकर 447 मतों पर आ गई है। करीब 15,700 मतपत्रों की गिनती शेष होने से मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी

गोरखपुर विश्वविद्यालय में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। 14 टेबलों पर प्रथम वरीयता के मतों की गिनती हो रही है। मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह के अनुसार, निर्धारित कोटा मिलने पर प्रत्याशी को विजेता घोषित किया जाएगा, अन्यथा द्वितीय वरीयता के मतों की गणना होगी।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव: मतगणना के बीच चार जगहों से गड़बड़ी की शिकायतें, उठे सवाल

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव: मतगणना के बीच चार जगहों से गड़बड़ी की शिकायतें, उठे सवाल

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान देवरिया, मऊ, अंबेडकरनगर और बांसी से कथित अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। कहीं बिना सील की मतपेटी मिलने, तो कहीं अतिरिक्त या कम मतपत्र होने के दावे किए गए हैं। मामले में निर्वाचन अधिकारियों की आधिकारिक पुष्टि और जांच का इंतजार है।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव काउंटिंग एजेंट को बाहर करने पर उठे सवाल

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव काउंटिंग एजेंट को बाहर करने पर उठे सवाल

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान वोटों की वैधता को लेकर विवाद सामने आया। प्रत्याशी प्रदीप पंकज कुमार सिंह के काउंटिंग एजेंट नंदा पांडे ने आरोप लगाया कि समान स्थिति वाले दो वोटों पर अलग-अलग निर्णय लिया गया और सवाल उठाने पर उन्हें मतगणना स्थल से बाहर जाने को कहा गया। मामले में अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव मतगणना शुरू, तीन राउंड में होगी वोटों की गिनती, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव मतगणना शुरू, तीन राउंड में होगी वोटों की गिनती, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गोरखपुर विश्वविद्यालय में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। तीन राउंड में होने वाली गिनती में 16 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। 17 जिलों में 79.31% मतदान हुआ था। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और विजय जुलूस पर रोक लगाई है।

योगी सरकार की बड़ी सौगात: गोरखपुर के 17 वार्डों को जलभराव से राहत, एक नवंबर को सीएम योगी करेंगे परियोजना का लोकार्पण

योगी सरकार की बड़ी सौगात: गोरखपुर के 17 वार्डों को जलभराव से राहत, एक नवंबर को सीएम योगी करेंगे परियोजना का लोकार्पण

गोरखपुर में 495.24 करोड़ रुपये की गोड़धोइया नाला परियोजना का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ 1 नवंबर को करेंगे। इससे 17 वार्डों को जलभराव से राहत मिलेगी। साथ ही, दूसरे चरण में नाले का पक्कीकरण और सड़क निर्माण भी कराया जाएगा।

Gorakhpur News: शिक्षक MLC चुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से, स्ट्रांग रूम 7:30 बजे खुलेगा

Gorakhpur News: शिक्षक MLC चुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से, स्ट्रांग रूम 7:30 बजे खुलेगा

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना गोरखपुर विश्वविद्यालय में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। स्ट्रांग रूम सुबह 7:30 बजे खोला जाएगा। सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। भाजपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबले के परिणाम का इंतजार है।

UP Election 2027: एमएलसी टिकट के बाद अब कमलेश यादव बने सपा के राष्ट्रीय सचिव, अब मिशन 2027 पर नजर

UP Election 2027: एमएलसी टिकट के बाद अब कमलेश यादव बने सपा के राष्ट्रीय सचिव, अब मिशन 2027 पर नजर

UP Election 2027: गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय सचिव कमलेश यादव ने एमएलसी टिकट, अखिलेश यादव के नेतृत्व और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन आज, कल समापन समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन आज, कल समापन समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

वाराणसी के नमो घाट पर आज ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन होगा। सूर्यकिरण टीम, राफेल, सुखोई-30 और सारंग हेलीकॉप्टर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को समापन समारोह में शामिल होने के साथ अरविंद मिल्स का उद्घाटन भी करेंगे।

गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी करीब 150 लोगों की फरियाद, बच्चों पर बरसाया स्नेह

गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी करीब 150 लोगों की फरियाद, बच्चों पर बरसाया स्नेह

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान करीब 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गोसेवा की, बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और एक बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया। स्वास्थ्य, जमीन और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायतों पर भी जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।

गोरखपुर: आस्था के बीच इंसानियत की मिसाल, एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रोकी गई गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा

गोरखपुर: आस्था के बीच इंसानियत की मिसाल, एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रोकी गई गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा को एंबुलेंस के लिए कुछ देर रोक दिया गया। श्रद्धालुओं के सहयोग से रास्ता खाली कराया गया और एंबुलेंस को सुरक्षित निकलने दिया गया। इस घटना ने आस्था के साथ मानवता और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी की विशेष पूजा, कुछ ही देर में निकलेगा पारंपरिक विजय जुलूस

गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी की विशेष पूजा, कुछ ही देर में निकलेगा पारंपरिक विजय जुलूस

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद पारंपरिक विजय जुलूस निकलेगा, जिसमें गोरक्षपीठ की ऐतिहासिक परंपरा और नाथ संप्रदाय की आस्था की झलक देखने को मिलेगी।

गोरखनाथ मंदिर से आज निकलेगी विजय शोभायात्रा, सीएम योगी करेंगे अगुवाई, शस्त्र पूजन और रामराज्याभिषेक पर रहेगी नजर

गोरखनाथ मंदिर से आज निकलेगी विजय शोभायात्रा, सीएम योगी करेंगे अगुवाई, शस्त्र पूजन और रामराज्याभिषेक पर रहेगी नजर

गोरखपुर में विजयादशमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली भव्य विजय शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। गुरु गोरखनाथ के पूजन और तिलकोत्सव के बाद शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव की पूजा के बाद रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम का राजतिलक होगा। आयोजन में आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिलेगी।