1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बजट 2026 आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

बजट 2026 आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

रेयर अर्थ कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर में निवेश से भारत बनेगा तकनीकी महाशक्ति...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
बजट 2026 आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय बजट 2026 को देश के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट देश की आर्थिक मजबूती को और सुदृढ़ करता है।

40 हजार करोड़ के निवेश से टेक्नोलॉजी सेक्टर को मिलेगी नई ताकत

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बजट 2026 में रेयर अर्थ कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रावधान भारत को तकनीकी क्षेत्र में वैश्विक महाशक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे न केवल अत्याधुनिक तकनीक में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

रेलवे गुड्स कॉरिडोर और टूरिज्म से मिलेगी अर्थव्यवस्था को रफ्तार

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि रेलवे गुड्स कॉरिडोर, पर्यटन विकास, बौद्धिक सर्किट और लोकल टू ग्लोबल नीति के जरिए देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। ये योजनाएं व्यापार, उद्योग और निर्यात को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी मजबूती देंगी।

खेल, स्वास्थ्य और हेल्थ टूरिज्म में बढ़ी वैश्विक पहचान

खंडेलवाल ने कहा कि खेल, स्वास्थ्य और हेल्थ टूरिज्म के क्षेत्र में भारत लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। बजट में इन क्षेत्रों को दिए गए प्रोत्साहन से भारत न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगा।

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुई भारतीय अर्थव्यवस्था

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते वर्षों में उल्लेखनीय आर्थिक मजबूती हासिल की है। अब देश विश्व की टॉप इकोनॉमी बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। बजट 2026 इसी मजबूत नींव पर भविष्य की विकास यात्रा को और गति देने वाला है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अनुसार बजट 2026 केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत को तकनीकी, औद्योगिक और वैश्विक महाशक्ति बनाने का स्पष्ट रोडमैप है, जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...