1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. इन एक्टिविटीज को अपनाकर कर सकते हैं अपने ब्रेन को बूस्ट

इन एक्टिविटीज को अपनाकर कर सकते हैं अपने ब्रेन को बूस्ट

एक स्वस्थ्य दिमाग पूरे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह हमारे पूरे शरीर के सिस्टम को निर्धारित करने का काम करता है। वहीं कई बार आपको ऐसा लग सकता है कि आपका दिमाग बिल्कुल स्वस्थ्य है, मगर ऐसा नहीं होता है। हमारा दिमाग पूरे दिन के एक्टिविटी पर निर्भर करता है कि वह कैसा काम कर रहा है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

एक स्वस्थ्य दिमाग पूरे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह हमारे पूरे शरीर के सिस्टम को निर्धारित करने का काम करता है। वहीं कई बार आपको ऐसा लग सकता है कि आपका दिमाग बिल्कुल स्वस्थ्य है, मगर ऐसा नहीं होता है। हमारा दिमाग पूरे दिन के एक्टिविटी पर निर्भर करता है कि वह कैसा काम कर रहा है।

 

ऐसे में हमारे जीवन में कई ऐसी एक्टिविटीज होती हैं, जो दिमाग के स्वास्थ्य को बूस्ट कर आपके जीवनशैली में मदद करता है। इन एक्टिविटीज से आपका ब्रेन स्वस्थ रहता है और आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर देखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं, इन खास एक्टिविटीज के बारे में जिससे आपका दिन अच्छा जा सकता है…

 

क्रॉसवर्ड, पजल और सुडोकू

 

एक रिसर्च में ये पता चला है कि क्रॉसवर्ड, पजल और सुडोकू जैसे गेम्स आपके दिमाग की प्रॉब्लम सॉल्विंग कौशल को बढ़ाता है। ये एक्टिविटीज आपकी ब्रेन के अलग-अलग एरिया को क्रियान्वयन करते हैं, जो लॉजिक, क्रिटिकल थिंकिंग के लिए जिम्मेदार होते हैं। चाहे आप स्टूडेंट हो या ऑफिस वर्कर्स हों सभी को इस एक्टिविटी को करना चाहिए।

 

रीडिंग और राइटिंग

 

रीडिंग और राइटिंग ऐसी क्रिया है, जो आपके दिमाग को पॉजिटिव रूप से प्रभावित करती है। आपको बस इतना ध्यान देना है कि आप इसे कितना कर सकते हैं। ऐसे में सबसे आसान है रोज सुबह उठकर अपने जीवन की तीन ऐसी चीजों के बारे में लिखें, जो आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। या फिर उनके बारे में लिख जा सकता है, जो आपके जीवन को संभालने में आपकी सहायता करते हैं।

 

इसके साथ-साथ कई पॉजिटिव किताबें भी आप पढ़ सकते हैं, जो जीवन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने वाली हों, उन्हें जीवन में अपनाएं। वहीं अपनी हॉबी से रिलेटेड किताबें पढ़ें और उनसे जुड़ी नई चीजों को लिखते रहें। ऐसा करने से आप चीजों को बेहतर तरीके से जान पाएंगे।

 

फिजिकल एक्सरसाइज

 

नियमित रूप से शारीरिक क्रियाकलापो में भाग लेने से न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि ये आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद सिद्ध होता है। एक्सरसाइज से ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिससे नए ब्रेन सेल्स का ग्रोथ होता है और कॉग्निटिव फंक्शन भी अच्छा होता है। योग, रनिंग यहां तक की वॉकिंग भी आपके ब्रेन पॉवर पर सकारात्मक असर डालने में अपनी भूमिका निभा सकता है।

 

नए स्किल्स सीखें

 

नई स्किल्स को सीखना और उनमें पार्टिसिपेंट करना केवल इंटरेस्टिंग और फन नहीं है, बल्कि ये आपके ब्रेन पॉवर को भी बूस्ट करने में मदद कर सकता है। नई स्किल्स से मेमोरी फंक्शन में इम्प्रूवमेंट होता है, और बढ़ती उम्र के साथ होने वाली मानसिक समस्याओं का खतरा भी काफी हद तक खत्म हो जाता है। इसके अंतर्गत आप कोई नई भाषा सिख सकते हैं, साथ ही कोई भी अन्य स्किल्स जिसमें आप इंट्रेस्ट रखते हो उनमें भाग ले सकते हैं।

 

म्यूजिक सुने और गुनगुनाएं

 

ब्रेन साइंस के 2018 में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार म्यूजिक सुनने और उसमें रम जाने से ब्रेन के डिफरेंट पार्ट्स इससे कनेक्ट हो जाते हैं। ऐसे में ब्रेन क्रियान्वयित हो जाता है, साथ ही ब्रेन की कॉग्निटिव फंक्शन में वृद्धि भी होती है और आपका ओवरऑल मेंटल हेल्थ अच्छा रहता है। हम म्यूजिक में किसी भी तरह से इंवॉल्व हो सकते हैं। अगर आपको किसी म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट प्ले करना आता है, तो कुछ देर उसका अभ्यास जरूर करें। साथ ही नियमित रूप से अपने पसंदीदा गाने सुने और उन्हें गुनगुनाते भी रहे।

…ABHINAV TIWARI…

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...