1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: भोपाल में कांग्रेस को झटका, आलोक शर्मा के नामांकन से पहले सूनील सूद और पार्षद प्रियंका सहित 300 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Loksabha Election: भोपाल में कांग्रेस को झटका, आलोक शर्मा के नामांकन से पहले सूनील सूद और पार्षद प्रियंका सहित 300 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार आलोक शर्मा की नामांकन सभा में सीएम मोहन यादव व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। बुधवार शाम को सुनील सूद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के बंगले पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से पूर्व भोपाल में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार आलोक शर्मा के नामांकन पत्र जमा करने के लिए होने वाली सभा के दौरान पूर्व महापौर सुनील सूद और पार्षद प्रियंका मिश्रा सहित करीब 300 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इससे पहले बुधवार शाम को सुनील सूद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के बंगले पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी उनके साथ रहे। सुनील सूद आज औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। उधर पार्षद प्रियंका मिश्रा के ससुर कैलाश मिश्रा पूर्व से ही भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद से प्रियंका के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

 

कैलाश मिश्र की बहू प्रियंका भी भाजपा में शामिल 

सुनील सूद ने बुधवार शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से मुलाकात की थी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी उनके साथ रहे। पार्षद प्रियंका मिश्रा के ससुर कैलाश मिश्रा कांग्रेस के भोपाल जिलाध्यक्ष रहे हैं। पिछले दिनों कैलाश मिश्र ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। शुक्रवार को बहू प्रियंका ने भाजपा की सदस्यता ले ली।

 

नरेला से लड़ा था विधानसभा का चुनाव 

सुनील सूद 90  के दशक में भोपाल नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2008 में वह भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मंत्री विश्वास सारंग के हाथों का हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से सुनील सूद कांग्रेस की सियासत में हाशिए पर थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...