1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पीएम मोदी का 3 जनवरी को लक्षद्वीप यात्रा: आइए जानते हैं कि लक्षद्वीप के अलावा और कौन से जगहों पर आप घूमने जा सकते हैं

पीएम मोदी का 3 जनवरी को लक्षद्वीप यात्रा: आइए जानते हैं कि लक्षद्वीप के अलावा और कौन से जगहों पर आप घूमने जा सकते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों लक्षद्वीप के टूर पर गए थे। वहां से मोदी जी ने अरब सागर में स्थित इन द्वीपों के आश्चर्यजनक हुए अनुभव को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। बता दे कि मोदी की समुद्र तट पर कुर्सी लगाकर बैठने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है। ऐसे में भारत को लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि हमारा लक्षद्वीप भी मालदीव से कम थोड़ी न है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

लक्षद्वीप: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों लक्षद्वीप के टूर पर गए थे। वहां से मोदी जी ने अरब सागर में स्थित इन द्वीपों के आश्चर्यजनक हुए अनुभव को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। बता दे कि मोदी की समुद्र तट पर कुर्सी लगाकर बैठने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है। ऐसे में भारत को लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि हमारा लक्षद्वीप भी मालदीव से कम थोड़ी न है।

 

 

परंतु लक्षद्वीप का ये विवाद प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने से नहीं और न ही भारत के लोगों द्वारा कमेंट करने से हुआ है, बल्कि लक्षद्वीप का यह मामला तब शुरू हुआ जब मालदीव कैबिनेट के तीन मंत्रियों ने भारत के आंतरिक मामले में घुस कर भारत के ही प्रधानमंत्री को गलत बाते कहने लगे। इसी के साथ उन्होंने भारत के बारे में गलत और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले बयान भी दिए। जिसके चलते इस मामले ने पिछले कुछ दिनों से तूल पकड़ रखा है।

 

जिसके बारे में मालदीव के एक मंत्री अब्दुल्ला महजुम माजिद ने दावा करते हुए कहा है कि…  भारत लक्षद्वीप को एक पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करके मालदीव से ध्यान हटा रहा है।

 

ये तो रही राजनीति और विवाद की बात जो की अभी जारी है। लेकिन आज इस लेख के माध्यम से हम यह जानेंगे कि मालदीव या थाईलैंड से बेहतर टूरिस्ट डेस्टिनेशन भारत में ही कौन-कौन से हैं, जो आपके साथ, आपके परिवार के लिए सुगम और सुरक्षित होने के साथ आपको शानदार और शांत माहौल भी प्रदान करे।

 

अगर आप भी भारतीय द्वीपों पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो सबसे पहले भारत के उन द्वीपों के बारे में जान लें, जो पर्यटन के मामले में मालदीव या थाईलैंड को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर कड़ी टक्कर देते हैं-

 

  • लक्षद्वीप समूह
  • माजुली द्वीप
  • दिवार द्वीप
  • सेंट मैरी द्वीप समूह
  • दीव द्वीप
  • नेत्रानी द्वीप
  • पम्बन द्वीप
  • मुनरो द्वीप,केरल
  • और अंडमान और निकोबार आइलैंड
  • भारत में स्वर्ग जैसे द्वीप जो आपको मन को अंदर से छू जाएं

 

 

ये बात किसी से भी नहीं छिपी है फिर वो चाहे भारत का नीगरिक हो या विदेश से आया नागरिक हो कि भारत के जैसा संस्कृति से परिपूर्ण देश शायद ही कहीं और किसी देश में मिले। जिस प्रकार से यहां अन्य धर्म के लोग कुछ एक अपवादों को छोड़ दें तो रहते हैं उसे देख कर कोई भी अन्य प्राणी अचंभित हो सकता है।

 

ठीक ऐसे ही हमारे देश की प्रकृत भी है कोई भी व्यक्ति कहीं से भी आ जाए बस यहीं को हो जाता है। उसे इस देश को छोड़ने का मन नहीं करता है। इसी विधा में अगर आप भारत की प्रकृत का अनुभव लेना चाहते हैं तो यहां बहुत सारे खूबसूरत द्वीपों का महल है। बस देखने के नजरिए में परिवर्तन होना चाहिए। भारत के इन शानदार द्वीपों के बारे में आइए जानते हैं…

 

ऐसा नहीं है कि भारत में बताएं गए जगहों के अलावा घूमने लायक और कोई द्वीप नहीं है बल्कि अगर ऐसे सभी स्थानों के बारे में जानकारी देने लगेंगे तो विषय शीर्षक का अर्थ से अनर्थ हो जाएगा। ऐसे में आज हम आपको इस पोस्ट में लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जानकारी देने का विशेष कारण इस विषय का पब्लिक डोमेन और नेट पर ट्रेंडिंग होना है।

 

लक्षद्वीप एक केंद्रशासित प्रदेश

कोच्चि से करीब 400 किलोमीटर दूर लक्षद्वीप को आयरन मैन ने समझदारी से भारत में शामिल किया और पाकिस्तान देखता रहा

लक्षद्वीप भारत का सबसे सुंदर और सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश है, जो अपनी खूबसूरत वादियों के लिए विख्यात है। लक्षद्वीप कुल 36 द्वीपों का समूह है जो चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। बता दें कि यहां वेज और नॉनवेज दोनों तरह के भोजन खाए और पसंद किये जाते हैं। लक्षद्वीप घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर अप्रैल के बीच का महीना होता है। यहाँ के फेमस फूड की बात की जाए तो मुस कबाब, ऑक्टोपस फ्राई, सन्नाथ, मासु पोडीचथ, अवियल, टूना डिश जैसे भोज पदार्थ शामिल है।

 

 

लक्षद्वीप कैसे जाया जाए?

 

प्लेन से 

 

प्लेन से लक्षद्वीप जाने के लिए सबसे पहले आपको कोच्चि में स्थित अगत्ती एयरपोर्ट के लिए टिकट रिजर्व करना होगा। जब आप अगत्ती द्वीप पहुंच जाते हैं तो उसके बाद नाव या फ्लाइट के मदद से अन्य दीपों पर पहुंच सकते हैं। आपको अगत्ती द्वीप पर इसलिए उतरना पड़ेगा क्योंकि वहां से ऐसे स्थानों पर जाने के लिए सीधे परिवहन नहीं हैं।

Iron Man wisely included Lakshadweep, about 400 kilometers from Kochi, into India and Pakistan kept watching

वहीं लक्षद्वीप के लिए प्राइवेट एयरलाइन्स कंपनियां डायरेक्ट फ्लाइट प्रोवाइड करती हैं। अगर आप दिल्ली से लक्षद्वीप जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि दिल्ली से लक्षद्वीप के फ्लाइट टिकट का किराया एक साइड का करीब 12 हजार रुपये है। वहीं मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगत्ती एयरपोर्ट के किराए की बात करें तो यह 9 हजार से लेकर 11 हजार के बीच में ज्यादातर रहता है। वहीं अलग-अलग फ्लाइट और क्लास के हिसाब से भी किराया कम या ज्यादा भी हो सकता है।

 

ट्रेन से जाने के लिए

 

ऐसा देखा जाता है कि ज्यादातर लोग प्लेन की बजाए ट्रेन से जाना ज्यादा अच्छा मानते हैं। इसका एक कारण यह है कि ट्रेन से यात्रा करने पर बजट में काम हो जाता है और सफर में लगने वाले समय में लोग, सफर से पहले सफर का मजा ले लेते हैं। लेकिन यह आपको स्पष्ट कर दें कि जैसे प्लेन के लिए डायरेक्ट लक्षद्वीप जाने के लिए कोई विमान फिलहाल अभी नहीं है ठीक उसी प्रकार यहां जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं चलती है। ऐसे में आपके लिए लक्षद्वीप तक जाने का सबसे अच्छा और सुगम मार्ग समुद्री रास्ता या फिर फ्लाइट ही है।

 

ट्रेन से आप सिर्फ एर्नाकुलम तक जा सकते हैं। जिसके किराए की बात की जाए तो दिल्ली से एर्नाकुलम तक स्लीपर का टिकट लगभग 1000 रुपए के आसपास है, वहीं अलग-अलग ट्रेनों के अनुसार या एसी कोच के टिकट की बात करें तो यह 2500 से 6500 रुपए तक भी महंगा हो सकता है।

 

अंडमान और निकोबार आइलैंड

 

अब अंडमान और निकोबार आइलैंड के बारे में बात करें तो यह भी लक्षद्वीप की तरह भारत गणराज्य को एक केंद्रशासित प्रदेश है। वही यहां घूमने के लिए भी प्रकृत रूप में बहुत ही सुंदर स्थान हैं। बता दें कि यह आईलैंड कुल 576 के करीब द्वीपों के समूह से बना है। यहां के साफ-सुथरे वातावरण और हरे-भरे समुद्री तटों की प्रकृतिक सुंदरता के कारण ये बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

 

इस द्वीप को नेचर लवर्स का स्‍वर्ग और गार्डन ऑफ ईडन के नाम से भी जाना जाता है। आने वाले टूरिस्ट यहां पर माउंट-नियरिंग, स्‍नोर किंग, स्‍कूबा डायविंग को एन्जॉय कर सकते हैं। स्कूबा डायविंग से तात्पर्य है पानी के नीचे जीव और फ्लोरा-फना जैसे गतिविधियों को अपने खुली आंखों से देख पाना हैं। इसी के साथ यहां आपको सफेद रेत वाले बीच देखने को मिलेंगें। जो आपके मन को मोह लेने वाले होंगे।

 

घूमने की जगहों के बारे में बात करें तो यहां घूमने के लिए कई सुंदर रिसॉर्ट भी मौजूद हैं। व्हाइट सर्फ वॉटरफाल, बटलर बे बीच, व्हिस्पर वेव वॉटरफाल, रेड पाम ऑयल प्लान्टेशन आदि रिसॉर्ट कुछ चुनिंदा रिसॉर्ट में से एक हैं।

 

इसके अलावा घूमने की कई सुंदर जगहें हैं जैसे- राधानगर बीच, नील आइलैंड, स्वराज आइलैंड, महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क, एलीफेंट बीच, वहीं फेमस फूड की बात की जाए तो यहां का मुख्य खाना चावल है और यहां के स्थानीय लोग ज्यादातर समुद्री भोजन पर निर्भर रहते हैं। जो कि निम्न हैं- मछली करी, मिर्च करी, नारियल झींगा करी, तंदूरी मछली, बारबेक्यू, ग्रिल लोबस्टर आदि।

 

 

यहाँ घूमने के लिए बेस्ट समय की बात करें तो नवंबर से लेकर अप्रैल के बीच का महीना होता है।

 

अंडमान-निकोबार आइलैंड कैसे जाएं?

ANDAMAN AND NICOBAR ISLAND

यहां पहुंचने के लिए फ्लाइट से जाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इससे टाइम भी बचता है और इसके साथ-साथ आप सीधे अपने डेस्टिनेशन पर बिना किसी देरी का पहुँच जाएंगे। वहीं अगर आप भारतीय हैं और फ्लाइट से अंडमान जा रहे हैं तो ऐसे में आपको स्पेशल परमीशन लेने की जरूरत नहीं है। भारत में कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई से अंडमान के लिए सीधी फ्लाइट मिल जाएगी, जो 2.5 घंटों में आपको अंडमान पहुंचा देंगी।

 

सफर पर जाने के लिए क्या तैयारी करें, कैसे प्लान करें?

 

  • अंडमान घूमने जाएं या फिर कहीं और जाने का प्लान कर रहे हैं तो ऐसे में घर से ऐसी तैयारी करके निकलें कि सफर के दौरान घर और ऑफिस के काम का स्ट्रेस न हो और आप निश्चिंत होकर अपनी यात्रा को कर सकें।
  • सबसे पहले उस स्थान का चुनाव करें, जहां आप घूमने जाना चाहते हैं।
  • आप जहां घूमने जा रहे हैं, वहां के बारे में अपने क्षमता अनुसार पहले से ही पूरी जानकारी निकाल लें।
  • आजकल गूगल, यूट्यूब पर हर जगह की डीटेल जानकारी आसानी से मिल जाती है। इसके साथ बहुत सी डेडीकेटेड ट्रैवल वेबसाइट भी हैं जिनकी मदद आप ले सकते हैं।
  • खाने-पीने की चीजें और ठहरने की व्यवस्था समझ लें ताकि लास्ट समय में दिक्कत न हो।
  • यह पता करना जरूरी है कि ट्रैवल के दौरान वहां का मैक्सिमम और मिनिमम टेंपरेचर कितना होगा। साथ ही क्या उन दिनों में बारिश होने की संभावना है। कई बार ऐसे होमवर्क को पूरी करके न रखना आपके सारे ट्रिप पर माटी डाल सकते हैं।
  • किसके साथ ट्रैवल करने जा रहे हैं। घूमने के साथ और क्या प्लान ट्रेवल में शामिल हैं, इस बात का ध्यान रखें।
  • तय करें कि जिस जगह आप घूमने जा रहे हैं, वहां के लिए किस साधन का चुनाव करना सही रहेगा।
  • आप बस, ट्रेन, टैक्सी, फ्लाइट या फिर अपनी गाड़ी, जिससे भी जाना चाहते हैं, अपने बजट के हिसाब से तय करें।
  • अपने साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी या कोई भी एक आइडी प्रूफ रखना न भूलें।
  • अपना फोन, कैमरा और दूसरी जरूरी चीजें घूमने निकलने से पहले अच्छी तरह से दुरुस्त और जाँच लें।
  • अगर आप अपने साथ कैश लेकर जा रहे हैं तो उसे अच्छे से संभाल कर रखें।
  • मोबाइल पर ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था नहीं है तो उसे शुरू करा लें।
  • साथ ही अपना डेबिट और क्रेडिट कार्ड साथ ले जाएं ताकि जरूरत पड़ने पर पैसों की दिक्कट न हो।

 

 

बिना पूरी तैयारी के अनजानी जगह पर घूमना सेहत पर भारी पड़ सकता है। और अगर आप बीमार पड़ गए तो उस ट्रिप का पूरा मजा पानी हो जाता है। ऐसे में कुछ हेल्दी टिप्स हैं, जिनसे आप अपनी ट्रिप को हेल्दी और खुशनुमा बना सकते हैं और रास्ते में आने वाली छोटी-छोटी परेशानियों से बच सकते हैं।

 

फर्स्ट एड बॉक्‍स को रखें अपने पास

 

ट्रिप पर आपके साथ बच्चे और बुजुर्ग जा रहे हैं तो अपने साथ फर्स्ट एड बॉक्‍स जरूर रखें। बच्चे और बुजुर्ग लोग सर्दी में जल्द बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए सर्दी में उनका खास ध्यान रखना पड़ता है। जरूरी है आप फर्स्‍ट एड बॉक्‍स में सर्दी, खांसी, बुखार, दर्द की दवाएं जरूर रख लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...